फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: 20 new dengue positives found, number reached 964

प्रयागराज : डेंगू के 20 नए पॉजिटिव मिले, संख्या पहुंची 964

Wed, 17 Nov 2021 11:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 17 Nov 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: 20 new dengue positives found, number reached 964
डेंगू - फोटो : amar ujala
डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को भी 20 नए पॉजिटिव मिले हैं। इससे जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 964 पहुंच गई है। इसमें ग्रामीण इलाके के 259 और शहरी इलाके के 705 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्रमण को रोकने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को धूमनगंज, सिविल लाइन, प्रीतमनगर में दो-दो, शिवकुटी, सुलेमसराय, चांदपुर सलोरी, अल्लाहपुर, ओल्ड कटरा, तेलियरगंज, झूंसी, बैंक रोड, गाविंदपुर, झलवा, नीवां, करछना, कोरांव, मऊआइमा में एक-एक संक्रमित मिले हैं। इसमें से तीन मरीज ग्रामीण इलाकों से मिले हैं जबकि 17 शहरी इलाके के हैं। 
विज्ञापन


कोरोना का नया पॉजिटिव मिला
कोरोना ने बुधवार को फिर एक व्यक्ति को अपनी चपेट में लिया है। इससे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार को जिले में कुल 4206 लोगों की कोरोना की जांच की गई। उसमें एक व्यक्ति में इसके लक्षण मिले। उधर, टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 20115 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed