{"_id":"5eab129e8ebc3e9092148e07","slug":"prayagraj-14-came-in-contact-with-corona-positive-send-to-kalindipuram-quarantine-center-in-naini","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : नैनी में एक पॉजिटिव मिलने के बाद संपर्क में आए 14 को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर भेजा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : नैनी में एक पॉजिटिव मिलने के बाद संपर्क में आए 14 को कालिंदीपुरम क्वारंटीन सेंटर भेजा गया
Thu, 30 Apr 2020 11:32 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: Mohit Mudgal
Updated Thu, 30 Apr 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
कोरोना मरीज के संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन सेंटर ले जाती एम्बुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
नैनी के क्वारंटीन सेंटर में मिले एक कोरोना पॉजिटिव अधेड़ पुरोहित को तो स्पेशल एम्बुलेंस से को लेवल वन हॉस्पिटल भेज दिया गया है। उस कमरे में ठहरे बाकि आठ अन्य लोगों को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम, धूमनगंज भेजा जा रहा।
विज्ञापन
इन आठ के अलावा वाराणसी में पॉजिटिव मिले नैनी के प्रयागपुरम कॉलोनी निवासी सिपाही के परिवार के पांच सदस्यों और 24 अप्रैल को शंकरगढ़ में पॉजिटिव मिले दो युवकों को मुंबई से वैगनआर कार से लेकर आने वाले कौंधियारा के सेमरी तालुका गांव निवासी कार चालक के एक भाई को भी क्वारन्टीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है। ये सब लोग पॉजिटिव मिले मरीज के संपर्क में आ थे।
विज्ञापन
इस तरह से गुरुवार रात में कुल सात एम्बुलेंस से नैनी स्थित फोर्ट स्कूल एंड कालेज से एक पॉजिटिव के अलावा संपर्क में आए 14 अन्य लोगों को क्वारंटीन सेंटर कालिंदीपुरम भेजा गया है।
विज्ञापन
एसडीएम करछना आकांक्षा राणा ने बताया कि नैनी के काजीपुर स्थित क्वारंटीन सेंटर के आसपास इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। वहां प्रतिदिन सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और आसपास के घरों के साथ-साथ यहां पर क्वारंटीन किए गए लोगों का भी सैंपल कराकर जांच के लिए भेजा जाएगा।