फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayaghat and Daraganj railway stations will remain closed on the main bath festival of Magh Mela

माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर बंद रहेगा प्रयागघाट और दारागंज रेलवे स्टेशन

Sun, 11 Aug 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Prayaghat and Daraganj railway stations will remain closed on the main bath festival of Magh Mela
Prayaghat and Daraganj railway stations will remain closed on the main bath festival of Magh Mela
माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व पर बंद रहेगा प्रयागघाट और दारागंज रेलवे स्टेशन
विज्ञापन

रेलवे ने माघ मेले पर 160 स्पेशल ट्रेन चलाने का किया एलान
डीआरएम ऑफिस में जिला प्रशासन एवं रेलवे अफसरों की हुई समन्वय बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। अगले वर्ष माघ मेले के मौके पर प्रमुख स्नान पर्व के दौरान प्रयागघाट रेलवे स्टेशन और दारागंज रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की आवाजाही बंद रहेगी। यह निर्णय शनिवार को रेलवे और जिला प्रशासन की माघ मेला की तैयारियों से जुड़ी बैठक में लिया गया। साथ ही कुंभ मेले की तर्ज पर माघ मेले के प्रमुख स्नान पर्व और उसके एक दिन पहले एवं एक दिन बाद इलाहाबाद जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी ने माघ मेले की तैयारियां मिनी कुंभ की तर्ज पर करने को कहा है। मेला तैयारियों से जुड़े सभी विभागों ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में डीआरएम अमिताभ, डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, एडीआरएम अनुराग गुप्ता, अनुराग अग्रवाल, एडीए वीसी टीके शिबु, एसएसपी अतुल शर्मा आदि अफसरों की बैठक हुई। बैठक में बताया गया कि इस बार मौनी अमावस्या के मौके पर दो करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आ सकते हैं। इसे देखते हुए तय हुआ कि इस स्नान पर्व के दौरान प्रयागघाट और दारागंज स्टेशन यात्रियों के लिए बंद रखा जाए। अन्य स्नान पर्व पर भी दोनों स्टेशन बंद रखने की चर्चा हुई। इस दौरान रेलवे की ओर से स्नान पर्व के दौरान चलाए जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का ब्यौरा रखा गया। डीआरएम अमिताभ ने बताया कि स्नान पर्व के दौरान कुल 160 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। भीड़ बढ़ने पर इसके अलावा भी अतिरिक्त ट्रेन चलाई जा सकती है। इसके अलावा जंक्शन पर बनाए गए चार यात्री आश्रय स्थल पर भी खान पान स्टाल, शौचालय, पेयजल, पूछताछ काउंटर आदि इंतजाम किए जाने की बात तय हुई। शहर के अन्य स्टेशनों पर भी की जाने वाली तैयारी एनसीआर प्रशासन की देखरेख में करने की भी बात हुई।
विज्ञापन

कब कितनी ट्रेनों का होगा संचालन
पर्व का नाम तिथि स्पेशल ट्रेनों की संख्या
पौष पूर्णिमा 10 जनवरी 2020 20
मकर संक्रांति 15 जनवरी 2020 20
मौनी अमावस्या 24 जनवरी 2020 40
बसंत पंचमी 30 जनवरी 2020 35
माघी पूर्णिमा 09 फरवरी 2020 25
महाशिवरात्रि 21 फरवरी 2020 20
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed