फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंभ 2019: आस्था की नगरी में शहीद जवानों के लिए सौ हवन कुंडों में दी जा रही आहुती, देखें तस्वीरें

Fri, 18 Jan 2019 08:03 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Jan 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
pray for soldiers in kumbh mela 2019
Martyr in Kumbh

कुंभ में जहां सभी बाबा धार्मिक कार्य में व्यस्त में है या राम मंदिर को लेकर बहस कर रहे हैं, वहीं सेक्टर 14 में बद्रिकाश्रम बद्रीनाथ से आए अति विष्णु महायज्ञ समीति के स्वामी बालक योगेश्वर दास जी सेना के शहीद वीर जवानों व सीमा पर तैनात जवानों के कल्याण व रक्षा के लिए के लिए  'शत् कुण्डीय अतिविष्णु महायज्ञ' कर रहे हैं।

pray for soldiers in kumbh mela 2019
Martyr in Kumbh
यह यज्ञ भारत के अमर वीर शहीदों के लिए समर्पित है। यज्ञशाला के अन्दर उन वीर जवानों की होर्डिंग लगायी गई है जिन्होंने देश के लिए अपने जान न्यौछावर कर शहीद हो गये हैं। समीति का ध्वज राष्ट्रीय तिरंगा है और शान से शिविर के शिखर पर लहरा रहा है।
pray for soldiers in kumbh mela 2019
Martyr in Kumbh
शिविर के अन्दर 100 यज्ञशाला बनायी गई है। यज्ञ कराने के लिए काशी से विद्वान पण्डित बुलाये गये हैं। स्वामी जी ने बताया कि हमारी सामिति से 500 से अधिक शहीद परिवार जुड़े हैं और वे सब हमारे परिवार हैं। यह कार्य हमने 2003 से शुरू किया था और अब तक कुल 32 यज्ञ कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
pray for soldiers in kumbh mela 2019
Martyr in Kumbh
पहली बार यह यज्ञ कारगिल के द्रास सेक्टर 579 सोल्जर बार मेमोरियल में किया गया था, 2020 में हम दिल्ली में शहीदों का कुंभ लगाने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि, चारों कुंभ में सेना के परिवार के कल्याण के लिए यज्ञ कर चुके हैं। यह कुंभ हमारा 5वां कुंभ है।
विज्ञापन
pray for soldiers in kumbh mela 2019
Martyr in Kumbh
यह भी शहीद जवानों के परिवारों के नाम है आगे भी उनके परिवार के लिए हम आजीवन यज्ञ करते रहेंगे। शहीदों के नाम से शिविर में भण्डारा भी चल रहा है, जिससे आने वाले किसी भी श्रद्धालु को भूखे पेट न रहना पड़े। उन्होंने बताया कि, आने वाले 31 तारीख को शहीदों के करीब 150-200 परिवार कुंभ मेले में पहुंचेंगे और यहां रहकर संस्था में समय बिताएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed