फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pravakta summoned reply on wrong horizontal reservation in Diet appointment

प्रवक्ता डायट नियुक्ति में गलत क्षैतिज आरक्षण पर जवाब तलब

Thu, 15 Oct 2020 06:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 15 Oct 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Pravakta summoned reply on wrong horizontal reservation in Diet appointment
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता डायट की नियुक्ति प्रक्रिया में गलत क्षैतिज आरक्षण लागू कर अनारक्षित वर्ग में आरक्षित कोटे की महिलाओं को नियुक्ति दिए जाने को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस मामले में आयोग व दस चयनित महिला अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है। मंजुल प्रकाश मिश्र व अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति अजीत कुमार सुनवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन


याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि आयोग ने डायट में प्रवक्ता के 65 पदों पर चयन के लिए फरवरी 2014 को विज्ञापन जारी किया था। इसमें से 36 पद अनारक्षित व 20 पद ओबीसी और ृ5 पद एससी तथा एक पद एसटी अभ्यर्थी के लिए आरक्षित था। याची ने गणित विषय के प्रवक्ता पद हेतु आवेदन किया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में शामिल हुआ। 23 नवंबर 2019 को जारी परिणाम में याची का चयन नहीं हो सका। 
विज्ञापन


अधिवक्ता का कहना था कि अनारक्षित श्रेणी के 36 पदों के हिसाब से महिलाओं का क्षैतिज आरक्षण सात पदों पर होना चाहिए। इसमें से दो पद तो अनारक्षित महिलाओं से भरे गए जबकि पांच पदों पर ओबीसी महिला की नियुक्ति कर दी गई। उधर ओबीसी कोटे में भी पांच ओबीसी महिलाओं की नियुक्ति कर दी गई। जबकि यह तय नियम है कि आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी को उसी के वर्ग में क्षैतिज आरक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही यदि आरक्षित वर्ग की महिला मेरिट के आधार पर अनारक्षित वर्ग में चयनित हो जाती है तो अरक्षित श्रेणी में क्षैतिज आरक्षण नहीं दिया जाएगा। कोर्ट ने प्रकरण को विचारणीय मानते हुए लोक सेवा आयोग तथा दस चयनित ओबीसी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed