फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: woman shot dead in land dispute

प्रतापगढ़: जमीन विवाद में महिला को मारी गोली

Fri, 01 Mar 2019 11:20 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: woman shot dead in land dispute
महिला को मारी गोली - फोटो : प्रतापगढ़
 जमीनी विवाद में बाइक सवार लोगों ने घर पर धावा बोलकर महिला को गोली मार दी। परिवार के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख उपचार के लिए प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के गहरी सगरासुंदरपुर निवासी विजय प्रताप सिंह का पड़ोसी से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा था। जिसे लेकर विजय ने पुलिस से शिकायत की थी। शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार पांच हमलावरों ने विजय के घर पर धावा बोला। गाली गलौज के चलते विजय घर से बाहर निकले।
विज्ञापन


अभी वह कुछ समझ पाते, इससे पहले हमलावर फायरिंग करने लगे। घर से बाहर निकली विजय की पत्नी ओम श्री सिंह (46) के सीने में गोली लग गई। हमलावरों ने करीब पांच राउंड फायरिंग की। जिससे गांव में सनसनी फैल गई। लोगों के दौडने पर हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल ओमश्री को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां से भी डाक्टरों ने उसे प्रयागराज भेज दिया। लालगंज कोतवाल ने बताया कि विजय के भाई ने अपनी जमीन गांव के ही सईद को बेच दी है।


जिसे लेकर विवाद चल रहा था। अभी तहरीर नहीं मिली है। हमलावरों की तलाश की जा रही है। जिस महिला को गोली लगी है। उसके कपड़ों में कहीं गोली लगने के निशान नहीं हैं। जिला अस्पताल में परिजन रोते बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed