फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh's history sheeter arrested for extorting girl

युवती से रंगदारी मांगने वाला प्रतापगढ़ का हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Mon, 31 Aug 2020 08:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 31 Aug 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
Pratapgarh's history sheeter arrested for extorting girl
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैंट पुलिस ने सोमवार को म्योराबाद चर्च के पास से प्रतापगढ़ के  रहने वाले हिस्ट्रीशीटर धीरज सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। धीरज ने कैंट क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को सोशल मीडिया पर उठा ले जाने की धमकी दी थी। इसके अलावा उसने युवती से रंगदारी भी मांगी थी। धीरज और उसके साथी युवती पर दबाव बना रहे थे कि वह अपने पिता की हत्या की पैरवी अदालत में न करे।
विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र की युवती के पिता की तीन साल पहले हत्या हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था। युवती की मां हत्याकांड की चश्मदीद गवाह है। मामला कोर्ट में है। पैरवी मां-बेटी ही कर रही हैं। आरोपियों के प्रतापगढ़ के कोडरा गांव के रहने वाले धीरज सिंह तथा उसके साथियों से संबंध है। धीरज युवती और उसके मां को लगातार धमकी दे रहा था कि वह अदालत में पैरवी करना छोड़ दें, नहीं तो वह युवती को उठा लेगा।
विज्ञापन


धीरज ने न सिर्फ सोशल मीडिया पर बल्कि फोन कर भी युवती को धमकी दी। जब वह नहीं डिगी तो उससे रंगदारी मांगी। मामले में धीरज और उसके साथियों के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इंस्पेक्टर कैंट नीरज वालिया ने बताया कि सोमवार को पता चला कि युवती को धमकाने के लिए धीरज तमंचा लेकर आया है। म्योराबाद चर्च पर घेरेबंदी कर धीरज को पकड़ लिया गया। उसके पास से तमंचा भी बरामद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed