फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Queen Neelima Singh of Kalakankar royal family dies

प्रतापगढ़: कालाकांकर राजघराने की रानी नीलिमा सिंह का निधन सिंह का निधन

Wed, 05 Feb 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pratapgarh: Queen Neelima Singh of Kalakankar royal family dies
कालाकांकर में रानी नीलिमा सिंह की मौत पर शोक व्यक्त करते राजभवन के कर्मचारी। - फोटो : PRATAPGARH
कालाकांकर रियासत की महारानी व पूर्व विदेश मंत्री स्व. राजा दिनेश सिंह की पत्नी नीलिमा सिंह का मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर बीमारी के चलते निधन हो गया। वह 95 वर्ष की थीं। पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह की मां नीलिमा सिंह के निधन की खबर कालाकांकर पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई गई। उनका जन्म महाराज टिहरी के यहां हुआ था।
विज्ञापन

उनकी छह पुत्रियों में राजकुमारी रेवा, राजकुमारी रविजा, राजकुमारी राका, राजकुमारी रजिता, राजकुमारी रेणुका और राजकुमारी रत्ना सिंह हैं। राज परिवार के अनुसार रानी नीलिमा सिंह की अंत्येष्टि पांच फरवरी को हरिद्वार में होगी। इधर राजभवन के कर्मचारियों ने शोक सभा का आयेाजन किया। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया। इसमें डा. घनश्याम यादव, अनूप कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह, उदय सिंह, उदय भान सिंह, रामकरण यादव, डा. सूर्यभान सिंह, शमशाद अहमद, लोकनाथ मिश्र, दिलीप कुमार, एमएल गुप्ता, पार्वती, बृजेश शर्मा, प्रणवकांत पाल, अब्दुल रज्जाक आदि शामिल रहे।

 रानी नीलिमा सिंह फाइल फोटो।

रानी नीलिमा सिंह फाइल फोटो।- फोटो : PRATAPGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed