फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Preparations to run bulldozer on the house of gang rape accused, revenue workers are measuring.

प्रतापगढ़ : सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों के घर पर पहुंचा बुलडोजर, नाप जोख कर रहे राजस्वकर्मी

Tue, 23 Jul 2024 06:35 PM IST
Pratapgarh Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jul 2024 06:35 PM IST
सार

रानीगंज इलाके में 2 दिन पूर्व हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर प्रशासन ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी है।घर पर बुलडोजर पहुंचने पर हड़प्पा मच गया है। 

विज्ञापन
Pratapgarh: Preparations to run bulldozer on the house of gang rape accused, revenue workers are measuring.
Pratapgarh - फोटो : Amar ujala

विस्तार

रानीगंज क्षेत्र की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्टिव हो गया है। दोपहर तक दबिश देने के बाद जब आरोपितों का कुछ पता न चला तो पुलिस टीम व राजस्व टीम बुलडोजर लेकर गांव पहुंची है।

विज्ञापन

 

शाम लगभग 4:00 बजे बेलसंडी गांव पहुंचकर आरोपितो के घरों को चिन्हित कर राजस्व विभाग की टीम उनके घरों की नाप जोख शुरू कर दी है। 
 

गांव में बुलडोजर और राजस्व टीम द्वारा नाप जोख देख घर के लोग सहमे हुए हैं। आरोपितों के परिवार के लोग अपने पाल्यों की करतूत पर शर्मिंदा है। पुलिस टीम गांव में खड़ी होकर एक घंटे बीतने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

 

नायब तहसीलदार बृजेश कुमार ने बताया कि एसडीएम पट्टी के निर्देश पर बेलसंडी गांव पहुंचकर आरोपितों के घरों की नाप जोख की जा रही है। अभी कुछ निष्कर्ष नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्व टीम में बृजेश कुमार नायब तहसीलदार अरुण प्रताप सिंह राजस्व निरीक्षक राम यश मौर्य खुर्शीद आलम रजनीश पांडे लेखपाल मौजूद रहे। इसके अलावा इंचार्ज कोतवाल दीप नारायण, उप निरीक्षक अजीत सिंह, इंद्रेश कुमार लक्ष्मीकांत सिंह, संतोष पासवान, महिला उप निरीक्षक अर्चना समेत भारी पुलिस बल गांव में डटा हुआ है।

मौके पर दो बुलडोजर खड़ा करके आरोपियों के परिजनों को 1 घंटे का समय दिया गया है। परिजन आरोपियों को हाजिर करने की बात कर रहे हैं। राजस्व टीम व पुलिस कार्यवाही के कारण गांव के ज्यादातर घरों में ताला लटका हुआ है और लोग अपना घर छोड़कर निकल गए हैं।


दरवाजे पर केवल मवेशी ही नजर आ रहे हैं। कुछ घरों में वृद्ध महिलाएं हैं। आरोपियों की लोकेशन आसपुर देवसरा इलाके में होने की जानकारी पर एसओजी की टीम एवं थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा की टीम ढकवा के लिए रवाना हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed