{"_id":"5db45ca58ebc3e014e281bd2","slug":"pratapgarh-one-arrested-with-a-fake-note-of-64-thousand-rupees-was-fiercely-shopping-in-the-market-people-beaten-allahabad-news-ald258567845","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ः 64 हजार रुपये नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, बाजार में जमकर कर रहा था खरीददारी, लोगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ः 64 हजार रुपये नकली नोट के साथ एक गिरफ्तार, बाजार में जमकर कर रहा था खरीददारी, लोगों ने पीटा
विज्ञापन
Pratapgarh: One arrested with a fake note of 64 thousand rupees, was fiercely shopping in the market, people beaten
नकली नोट से खरीदारी
कर रहा युवक पकड़ा
तलाशी के दौरान बैग में मिले 64 हजार रुपये के पांच सौ के नकली नोट
दुकानदार से विवाद के बाद खुली पोल, लोगों ने पिटाई कर पुलिस को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा (प्रतापगढ़)। पांच सौ का नकली नोट लेकर सेब खरीदने वाले युवक को लोगों ने दबोच लिया। पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उसके पास से बैग में 64 हजार रुपये के नकली नोट बरामद हुए। कुंडा पुलिस उन लोगों की तलाश कर रही है, जो वहां से रुपये लेकर भाग निकले थे।
कुंडा कस्बे में शनिवार की सुबह एक युवक बैग टांगकर चौराहे पर स्थित सेब की दुकान पर पहुंचा। सेब खरीदने के बाद उसने 500 रुपये का नोट दुकानदार को दिया। दुकानदार ने रुपये देखने के बाद उसे नकली ठहराया। युवक ने दूसरा नोट बैग से निकालकर दिया। उसे भी दुकानदार ने नकली बताया। आवेश में आकर युवक ने अपना पूरा बैग दुकानदार के सामने रखते हुए नोटों की गड्डी निकालकर बोला कि यह रुपये नकली हैं। दुकानदार ने युवक से कहा कि उसे असली नोट देकर वह सेब ले जाए। इसे लेकर दुकानदार व युवक के बीच हाथापाई होने लगी। यह देख आसपास के दुकानदार भी एकत्र हो गए। लोगों ने युवक को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ लोग उसके बैग से रुपये लेकर भाग निकले। इस बीच पुलिस पहुंच गई। पुलिस उसे हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। कुंडा कोतवाल रुपये लेकर भागने वालों की तलाश में निकल पड़े। कुछ लोग पुलिस को मिल गए। युवक व रुपये लेकर भागे लोगों के पास से पांच-पांच सौ के 64 हजार के नकली नोट बरामद हुए। मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने पकड़े गए युवक को नकली नोटों के साथ मुख्यालय बुला लिया। वहां उससे क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है।