फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pratapgarh: Married woman killed in dispute over six inches of land, force deployed in village due to tension

प्रतापगढ़ : छह इंच जमीन के विवाद में विवाहिता को मार डाला, तनाव के चलते गांव में फोर्स तैनात

Fri, 29 Apr 2022 02:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Apr 2022 02:04 AM IST
सार

जेठवारा क्षेत्र के गौरा निवासी रवि उर्फ बबलू मौर्या का अपने चाचा कमलाकांत से छह इंच जमीन को लेकर साल भर से विवाद चल रहा है। साल भर पहले रवि ने पशुशाला के निर्माण के लिए दो पिलर तैयार कराए थे।

विज्ञापन
Pratapgarh: Married woman killed in dispute over six inches of land, force deployed in village due to tension
हत्या - फोटो : DEMO Pics

विस्तार

क्षेत्र के गौरा गांव में बृहस्पतिवार सुबह छह इंच जमीन को लेकर हुए विवाद में परिवार के लोगों ने ही संगीता (35) की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। घटना से घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस की विवाहिता के मायके से आए लोगों से तीखी झड़प हुई। पुलिस ने किसी तरह शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तनाव देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन



जेठवारा क्षेत्र के गौरा निवासी रवि उर्फ बबलू मौर्या का अपने चाचा कमलाकांत से छह इंच जमीन को लेकर साल भर से विवाद चल रहा है। साल भर पहले रवि ने पशुशाला के निर्माण के लिए दो पिलर तैयार कराए थे। चाचा ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया था। उनका कहना था कि पिलर उनकी छह इंच जमीन पर बनाया गया है। करीब दो सप्ताह पहले दिल्ली से कमलाकांत व उसका बेटा राजकुमार घर लौटे। जिसके बाद यह मामला फिर तूल पकड़ने लगा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार की सुबह रवि घर के करीब बासुराजा चौराहे पर स्थित एक दुकान पर चाय पी रहा था। वहां पहले से बैठे उसके चाचा कमलाकांत और उसका बेटा रवि से पशुशाला के लिए बने पिलर को लेकर बातचीत करने लगे। देखते ही देखते उनके बीच कहासुनी तेज हो गई। इस दौरान रवि ने पिलर गिराने की बात करते हुए कहा कि घर से लगे खपरैल को उतार लो। उस पर भी टिनशेड रखना है। इसके बाद रवि घर पहुंचते ही पिलर गिराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस बीच वहां पहुंचे कमलाकांत, उसका बेटा राजकुमार व बेटी शालू रवि को पीटने लगे। शोरशराबा सुनकर पत्नी संगीता उसे बचाने के लिए दौड़ी। इस पर हमलावर उस पर भी टूट पड़े। उसे जमीन पर गिराकर पीटने लगे। इस दौरान उसके सिर व शरीर के अंदरूनी हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। रवि उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहा था लेकिन, तब तक उसकी सांसें थम गईं। यह देख हत्यारोपी वहां से भाग निकले।


सूचना मिलने पर जेठवारा पुलिस पहुंची और आरोपियों के घर की महिलाओं को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि जेठवारा थानाध्यक्ष पीड़ित से मनमाने तरीके से तहरीर लिखवाने लगे। यह देख लोग भड़क उठे। मौके पर पहुंचे मृतका के मायकेवालों से थानध्यक्ष की तीखी झड़प हुई। लोगों का आक्रोश देखकर पुलिस ने जल्दबाजी दिखाते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपियों के घर की महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। मामले में रवि की तहरीर पर पुलिस ने कमलाकांत मौर्य, राजकुमार मौर्य, शालू मौर्य व डाली मौर्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हत्यारोपी की धरपकड़ के बजाय पुलिस के तहरीर लिखवाने पर भड़के लोग
संगीता की हत्या की खबर मिलने के बाद जेठवारा पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद घर से भागे आरोपियों की खोजबीन के बजाय पुलिस पड़ोसी के घर बैठ गई। मृतका के पति रवि को बुलाकर तहरीर लिखवाने लगी। पुलिस का यह रवैया लोगों को पसंद नहीं आया।


ग्रामीण व मृतका के मायके से आए लोग पुलिस की कार्यशैली पर भड़क गए। घर के बाहर पड़े शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की न कोई पहल हुई थी और न ही आरोपियों की धरपकड़ का कोई प्रयास किया जा रहा था। रवि को बोल-बोलकर थानेदार जेठवारा तहरीर लिखवा रहे थे। जिसे लेकर हथिगवां के वर्ना गांव से आए लोग थानेदार से भिड़ गए। लोगों का आक्रोश देखते हुए पुलिस कमलाकांत की बेटियों व पत्नी शामली को लेकर थाने चली गई।


बच्चों के सिर से छिन गया मां का साया
गौरा की रहने वाली संगीता का एक बेटा ऋषभ व बेटी रिया है। दोनों बच्चे मां की मौत के बाद बिलखते रहे। उन्हें रोते देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भर आईं। पिता को पकड़कर बच्चे बिलखते रहे। 


जमीन को लेकर कई बार हुई थी पंचायत
जेठवारा के गौरा में रवि उर्फ बबलू मौर्य ने पशुशाला के पास छह इंच अधिक जमीन पर पिलर बना लिया था। जिसे लेकर चाचा कमलाकांत व रवि के बीच कई बार ग्रामीणों व रिश्तेदारों ने पंचायत कराई थी मगर, हल नहीं निकला। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे। छह इंच जमीन के लिए चल रहे विवाद ने आखिरकार संगीता की जान ले ली। इस घटना से गांव के लोगों में भी गुस्सा देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed