{"_id":"6120b655d3cd6f1f89173c80","slug":"pratapgarh-girl-kidnapped-and-harassment-in-prayagraj-fir-lodge","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़ : नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़ : नाबालिग का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, हालत बिगड़ने पर छोड़कर भागे, मुकदमा दर्ज
Sat, 21 Aug 2021 05:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:55 PM IST
सार
प्रतापगढ़ की एक किशोरी को अगवा कर प्रयागराज के एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दो समुदायों के बीच और दलित से जुड़ा होेने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
रेप
विस्तार
प्रतापगढ़ की एक किशोरी को अगवा कर प्रयागराज के एक होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला दो समुदायों के बीच और दलित से जुड़ा होेने के कारण पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने एक नामजत और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार में जुट गई है।
जेठवारा थाना अंतर्गत एक गांव की अनुसूचित जाति की एक किशोरी (18) 15 अगस्त को अपने ननिहाल जा रही थी कि रास्ते में गांव के शहबान खान पुत्र अजीज खान और दो अज्ञात लोगों ने तमंचा दिखाकर जबरन उसे कार में बिठा लिया। वह चीखने लगी तो तमंचे के बल पर उसे चुप करा दिया। प्रयागराज में एक कमरे में ले जाकर तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। जिससे युवती हालत बिगड़ गई तो 16 अगस्त को आरोपियों ने उसे प्रतापगढ़ लाकर छोड़ दिया।
युवती किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती घरवालों को सुनाई लेकिन लोक लाज के डर से घर वालों ने इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की। फिर आरोपित दोबारा अपहरण कर हत्या की धमकी देने लगे तो बीती रात को पीड़ित युवती ने जेठवारा थाने में जाकर तहरीर दी जिस की तहरीर पर एक नामजद समेत दो अज्ञात पर। 506, 366, 342, 576D एससी एसटी समेत सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत हुआ है। इस बारे में स्पेक्टर जेठवारा रविंद्र नाथ तिवारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हैं। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है जल्द गिरफ्तारी होगी।