{"_id":"5c76818dbdec224a611c22a7","slug":"pratapgarh-cm-yogi-laid-the-foundations-stone-of-63-projects","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतापगढ़: सीएम योगी ने दी 271 करोड़ की सौगात, कहा- पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतापगढ़: सीएम योगी ने दी 271 करोड़ की सौगात, कहा- पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है
Wed, 27 Feb 2019 05:54 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 27 Feb 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पाकिस्तान का जन्म ही विनाश के लिए हुआ है। उसने विनाश का बीज बोया है। इसलिए नष्ट होगा। देश की सुरक्षा और संप्रभुता से खिलवाड़ करने वालों को प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। भारतीय वायुसेना के जांबाज जवानों ने पहले पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर 350 से अधिक आतंकियों को असली जगह पहुंचाया, फिर भारत की सीमा में घुसे पाकिस्तान के एफ-16 विमान को मार गिराकर पाकिस्तान को उसी की भाषा में समझाया।
विज्ञापन
शहर के जीआईसी मैदान में 250.0 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सहित 271.70 करोड़ रुपये की 72 परियोजनाओं की सौगात देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेल्हा के विकास में मेडिकल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के मॉडल पर कार्य कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की गैर भाजपा सरकारों ने 68 वर्षों में 13 मेडिकल कॉलेज दिए थे, मगर प्रधानमंत्री मोदी ने मात्र साढ़े चार साल में 13 मेडिकल कॉलेज, दो एम्स और एक कैंसर संस्थान का तोहफा दिया है।
विज्ञापन
दो वर्ष में बनकर तैयार होने वाले मेडिकल कॉलेज में 2021 में दाखिला शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने विकास को संकीर्णता में कैद कर रखा था। जातिवाद और क्षेत्रवाद का जहर खोलकर सत्ता पर काबिज रहे। अगर इन सरकारों ने थोड़ा बहुत भी विकास किया होता तो आज परिदृश्य कुछ और होता। ‘भारत माता की जय’ से संबोधन प्रारंभ करने वाले योगी आदित्यनाथ ने पाकिस्तान को अपनी हरकतों से बाज आने की चेतावनी देते हुए पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को नमन किया।
विज्ञापन