फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pran Pratishtha Utsav: Prasad will be distributed at 134 temples in the southern part of the city, call to dec

प्राण प्रतिष्ठा उत्सव : शहर दक्षिणी के 134 मंदिरों पर होगा प्रसाद वितरण, भगवान रामलला के स्वागत में सजा शहर

Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 06:27 PM IST
सार

प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ अभियान आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हर कोई अयोध्या पहुंच पाए यह संभव नहीं है, इसलिए अपने आस-पास के देव स्थानों और मंदिरों को ही अयोध्या की तरह सजा कर वहां दीपावली मनाएं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन की खुशियां मनाएं और भव्य तरीके से प्रभु श्री राम का स्वागत करें।

विज्ञापन
Pran Pratishtha Utsav: Prasad will be distributed at 134 temples in the southern part of the city, call to dec
मंदिर में साफ सफाई के बाद गाय की सेवा करते मंत्री नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

500 वर्षों के संघर्ष के बाद अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हर कोई उत्साह में है। अयोध्या के साथ ही सभी मंदिरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने रविवार को अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मुट्ठीगंज स्थित ज्ञानेश्वर महादेव मंदिर में श्रमदान कर साफ-सफाई की। भगवान भोलेनाथ को स्नान कराया और फिर पूजा अर्चना कर कल्याण की कामना की।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि स्वच्छ तीर्थ अभियान आस्था और संस्कृति के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। हर कोई अयोध्या पहुंच पाए यह संभव नहीं है, इसलिए अपने आस-पास के देव स्थानों और मंदिरों को ही अयोध्या की तरह सजा कर वहां दीपावली मनाएं। अयोध्या में प्रभु श्री राम के आगमन की खुशियां मनाएं और भव्य तरीके से प्रभु श्री राम का स्वागत करें। इस दौरान प्रयागराज महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मुट्ठीगंज मण्डल अध्यक्ष किशोरी लाल जायसवाल, महामंत्री परमानंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


22 जनवरी को मंत्री ने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 134 मंदिरों पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की है। जिसकी जिम्मेदारी संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सौंपी गई है।100 से अधिक मंदिरों पर राम ध्वज और पताका लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मीरापुर में गया निषाद की गली के सामने हनुमान मंदिर, ककरहा घाट हनुमान जी मंदिर, कीडगंज स्थित निम्बार्क आश्रम, चौक ऊंचवा मंडी स्थित मुकुंदेश्वर महादेव मंदिर, मुट्ठीगंज में बड़ा चौराहा पर हनुमान मंदिर के पास और शहराराबाद में शंकर जी मंदिर के पास व नैनी क्षेत्र में महेवा गेट दुर्गा मंदिर के पास, मनकामेश्वर मंदिर एडीए नैनी के पास एलईडी लगवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed