{"_id":"6a04e584e7291c2d7a0a3652","slug":"power-supply-disrupted-by-strong-storm-dozens-of-villages-plunged-into-darkness-allahabad-news-c-417-1-gd11004-6207-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेज तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेज तूफान से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, दर्जनों गांव अंधेरे में डूबे
Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Thu, 14 May 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार को आए तेज आंधी-तूफान की चपेट में आने से क्षेत्र के कई गांवों की बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई। घोड़ेडीह, मझुआ, बसही, पनासा, बसडिला, डीहा, गड़ैला, खजुरौल, बबुरा समेत दर्जनों गांवों में बिजली के पीसी पोल, राउंड पोल और विद्युत तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई स्थानों पर पेड़ और खंभे गिरने से पूरे इलाके की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जिससे गांवों में अंधेरा पसरा हुआ है।
ग्रामीणों के अनुसार कई जगहों पर बिजली के खंभे टूटकर गिर पड़े, जबकि पेड़ गिरने से हाईटेंशन और लो टेंशन लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। तूफान के दौरान कई पोल जमीन पर बिखर गए और कुछ स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर तक प्रभावित हो गए। इसी क्रम में भीरपुर के पास मिर्जापुर मार्ग पर स्थित डॉ़ भागवत पांडे के यहां लगा बिजली पोल और ट्रांसफाॅर्मर भी टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रांसफाॅर्मर गिरने के बाद आसपास के इलाके की बिजली पूरी तरह बंद हो गई। एसडीओ राजू रंजन ने बताया कि तूफान से कई स्थानों पर बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है। विभाग की टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द से जल्द पोल लगवाकर तथा तारों की मरम्मत कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल कर लोगों को राहत प्रदान की जाए।