{"_id":"6a496c9933b01da5660a54e7","slug":"power-outages-lasting-two-hours-each-occurred-multiple-times-in-the-teliyarganj-and-chhota-baghada-areas-allahabad-news-c-3-ald1024-921176-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: तेलियरगंज और छोटा बघाड़ा क्षेत्र में दो-दो घंटे तक कई बार गुल रही बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: तेलियरगंज और छोटा बघाड़ा क्षेत्र में दो-दो घंटे तक कई बार गुल रही बत्ती
Sun, 05 Jul 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
शहर के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार रात से शनिवार देर रात तक बिजली की आवाजाही का सिलसिला जारी रहा। तेलियरगंज, छोटा बघाड़ा, सलोरी और गोविंदपुर क्षेत्रों में एक से दो घंटे तक कई बार बिजली गुल रही। लो वोल्टेज और फेज जाने की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी।
बैरहना, रामबाग, गऊघाट, मुट्ठीगंज, गाजीगंज मंडी, कटघर, कीडगंज, कोठापार्चा, राजा बनारस की कोठी और शाहगंज चौक क्षेत्र में दिनभर आधे-आधे घंटे के अंतराल पर बिजली आती-जाती रही। मीरापुर, कल्याणी देवी, अतरसुइया, रानीमंडी, दरियाबाद, कटहरा और शक्ति चौराहा क्षेत्र में भी रात तक 30 मिनट से एक घंटे के अंतराल पर कई बार बिजली आपूर्ति बाधित रही।
अल्लापुर, अमिताभ बच्चन रोड, सोहबतियाबाग, बक्शी बांध और दारागंज में शुक्रवार रातभर बिजली की आंखमिचौली जारी रही। वहीं, हिम्मतगंज, खुल्दाबाद, कसारी-मसारी, अटाला, में भी दिनभर बार-बार बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसके अलावा दोपहर करीब तीन बजे से शाम छह बजे तक बिजली पूरी तरह गुल रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करेलाबाग उपकेंद्र के तुलसीपुर में शाम करीब पांच बजे से सात बजे तक एक फेस बंद रहा। जेई शिवम यादव ने बताया कि शाम सात बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।