फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Power outages have robbed people of comfort and peace amidst the sultry heat

Prayagraj News: उमसभरी गर्मी में बिजली ने छीन लिया सुख-चैन

Fri, 17 Jul 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Fri, 17 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Power outages have robbed people of comfort and peace amidst the sultry heat
इलाके में बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। कटौती के साथ ही ट्रिपिंग से नेवढि़या उपकेंद्र के 45 गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट से जूझ रहे ग्रामीणों ने विभाग के एक्सईएन से शिकायत की है।
विज्ञापन

मेजा में पखवाड़े भर से बिजली समस्या है। इधर, तीन दिन पहले नेवढि़या बिजली उपकेंद्र में एक नई समस्या आ गई है। दिन हो या रात। हर दो मिनट बाद एक बार जरूर बिजली ट्रिप कर जा रही है। ऐसे में निजी ट्यूबवेल भी नहीं चल पा रहे हैं।
विज्ञापन

नेवढि़या के गुड्डू पांडेय और मनूकापूरा के विंध्यवासिनी पांडेय ने ने बताया कि बिजली व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। एसडीओ मेजा सुरजीत कुमार ने बताया कि ओवरलोड होने से दिक्कत आ रही है। नेवढि़या उपकेंद्र में अपने आप बिजली ट्रिप कर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में बिजली कटौती से उपभोक्ता त्रस्त
जगतपुर/आनापुर। क्षेत्र के बलरामपुर बिजली उपकेंद्र से जुड़े गांवों के उपभोक्ता रात्रि में बिजली कटौती से परेशान हैं। बरेठी, टिकरी, मंडौर मोतिहां सहित कई गांवों में बीते पांच दिनों से रात को बिजली काट दी जाती है। ग्रामीण दिलीप, रमेश और संजय ने रोस्टर के अनुसार बिजली बहाल करने की मांग की है। जेई रवि मोहन कश्यप ने बताया कि उन्हें इस समस्या की जानकारी नहीं है।
वहीं, आनापुर में रात में बिजली कटौती से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। लोगों का आरोप है कि प्रतिदिन शाम 7 से रात 10 बजे तक बिजली बाधित रहती है। रात में कई बार कटौती से नींद और दिनचर्या प्रभावित हो रही है। फतेहपुर बिजली सबस्टेशन के अंतर्गत सैकड़ों गांव की सप्लाई प्रभावित है। ग्रामीण राम सजीवन व रामकुमार ने विभाग से शाम और रात में निर्बाध आपूर्ति की मांग की है। संवाद
सिकंदरा और बहरिया बाजार में बिजली के साथ पानी का संकट गहराया
उपकेंद्र सिकंदरा की धड़ाम हुई बिजली व्यवस्था से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। करीब दस हजार आबादी वाले सिकंदरा कस्बे में तीन दिन से बिजली के अभाव में पेयजल का संकट गहरा गया है। बहरिया बाजार का भी यही हाल है।
बिजली उपकेंद्र सिकंदरा के छह फीडरों के माध्यम से सिकंदरा कस्बा और बहरिया बाजार सहित 85 गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इसके लिए उपकेंद्र पर 10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर और 5 एमवीए का एक ट्रांसफार्मर लगाया गया है।
पहले 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बलकरनपुर और बहरिया फीडर को चलाया जाता है। जबकि दूसरे 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से तेजपुर और कल्याणपुर तथा 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर से बलीपुर और वीरभानपुर फीडर चलाया जाता है। उपकेंद्र को 20 से 22 घंटे की आपूर्ति महावीरन फूलपुर उपसंस्थान से मिलती है। लेकिन इस भीषण गर्मी में बलकरनपुर फीडर और बहरिया फीडर जवाब दे गया है।
ओवरलोड के चलते दोनों फीडरों को बारी-बारी से चलाया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। यही हाल बहरिया बाजार का भी है। इसके अलावा बहरिया फीडर के वीरगंज, मैहला, बाबूगंज, कालूपुर, सरायगनी, अभईपुर, मीरकपुर, गौहानी, रामगढ़ कोठारी सहित दर्जनों गांव में अंधेरा छाया हुआ।

बारिश न होने से ओवरलोड बढ़ गया है। बलकरनपुर और बहरिया फीडर को बारी-बारी से चलाया जा रहा है। उपकेंद्र को 24 घंटे की आपूर्ति की मांग की गई है। बहरिया फीडर के कुछ गांव को अलग से लाइन बनाकर लोड कम करने का प्रयास किया जा रहा है। बारिश होने पर समस्या का समाधान हो पाएगा।-विमल कुमार यादव, एसडीओ, उपखंड सिकंदरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed