{"_id":"6aaa96b43f4bff9a270743bf","slug":"power-outage-at-srn-hospital-lasts-three-and-a-half-hours-patients-and-attendants-face-distress-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली, मरीज और तीमारदार हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : एसआरएन अस्पताल में साढ़े तीन घंटे गुल रही बिजली, मरीज और तीमारदार हुए परेशान
Wed, 16 Sep 2026 06:46 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 16 Sep 2026 06:46 PM IST
सार
एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग में बुधवार को अचानक बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक लाइट गायब रही।
विज्ञापन
एसआरएन अस्पताल।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एसआरएन अस्पताल के हृदय रोग विभाग में बुधवार को अचानक बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब ढाई बजे से लेकर शाम साढ़े छह बजे तक लाइट गायब रही। इस दौरान मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी और उमस के चलते मरीज और तीमारदारों को झलने वाले पंखे और दुपट्टे और कपड़े का हवा के लिए सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
अस्पताल के अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ गया है। इसके वजह से बिजली गायब रही। काफी देर तक बिजली विभाग के जेई व अन्य कर्मचारी गड़बड़ी दूर करने में लगे रहे। शाम साढ़े छह बजे के बाद उनको फॉल्ट मिल सकी। सीएमएस नीलम सिंह का कहना है कि अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट की वजह से दिक्कत आई है। फिलहाल समस्या को दूर कर लिया गया है। मरीजों के उपचार पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। आईसीसीयू की एसी इस दौरान प्रभावित रही।
विज्ञापन