फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Posted on Instagram I am dying today police arrived within seven minutes following a Meta alert, saving the young man's life.

Prayagraj News: इंस्टाग्राम पर किया पोस्ट- आज मर रहा हूं, मेटा अलर्ट से सात मिनट में पहुंची पुलिस, बची युवक की जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Posted on Instagram I am dying today police arrived within seven minutes following a Meta alert, saving the young man's life.
मांडा निवासी 20 वर्षीय युवक की जान मेटा (इंस्टाग्राम) के सुसाइडल अलर्ट और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बच गई। ब्रेकअप के बाद अवसाद में आए युवक ने इंस्टाग्राम पर आत्महत्या की कोशिश संबंधी वीडियो पोस्ट किया था। वह सिंदूर खाते हुए कह रहा था कि आज मर रहा हूं।
विज्ञापन

मेटा की ओर से पुलिस मुख्यालय को अलर्ट मिलने के बाद प्रयागराज कमिश्नरेट पुलिस महज सात मिनट में युवक के घर पहुंच गई और समय रहते उसे अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचा ली। पुलिस के अनुसार, शनिवार रात 9:15 बजे मेटा कंपनी ने पुलिस महानिदेशक मुख्यालय स्थित सोशल मीडिया सेंटर को ई-मेल के जरिये आत्महत्या संबंधी अलर्ट भेजा। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के निर्देश पर मुख्यालय ने तत्काल मोबाइल नंबर के आधार पर युवक की लोकेशन ट्रेस कर प्रयागराज कमिश्नरेट को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मांडा थाने के उपनिरीक्षक शिव कुमार गोयल और आरक्षी अमित यादव मात्र सात मिनट में युवक के घर पहुंच गए। परिजनों को सोशल मीडिया पोस्ट की जानकारी देकर कमरे में पहुंचे तो युवक के पास सिंदूर के खाली पैकेट पड़े थे और वह उल्टी करने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने परिजनों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवक ने बताया कि वह कबाड़ का काम करता है। वह एक युवती से प्रेम करता था। दोनों शादी की बात कर रहे थे लेकिन कुछ दिन पहले युवती ने संबंध समाप्त कर दिया। इससे वह मानसिक तनाव और अवसाद में आकर आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया था।


मेटा अलर्ट से 3420 लोगों की बच चुकी है जान
उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से व्यवस्था लागू है जिसके तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या संबंधी पोस्ट मिलने पर मेटा पुलिस मुख्यालय को तत्काल अलर्ट भेजता है। एक जनवरी 2023 से 15 जुलाई 2026 तक ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए 3420 लोगों की जान बचाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed