फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Posted a video on social media in support of Pakistan, police arrested him

Prayagraj : पाकिस्तान के समर्थन में सोशल मीडिया पर वीडियो किया पोस्ट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, मेजा (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 May 2025 06:55 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फौज के समर्थन के आरोप में मेजा पुलिस ने रामनगर के एक युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भाजपा मेजा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी।

विज्ञापन
Posted a video on social media in support of Pakistan, police arrested him
गिरफतार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी फौज के समर्थन के आरोप में मेजा पुलिस ने रामनगर के एक युवक के खिलाफ बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भाजपा मेजा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस से शिकायत की थी। मेजा थानाध्यक्ष राजेश उपाध्याय ने बताया कि रामनगर के रियाज अहमद उर्फ रियाज अली ने फेसबुक एकाउंट से पाकिस्तानी सेना का समर्थन किया था। इसकी शिकायत भाजपा मंडल मेजा के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने दो दिन पहले पुलिस से की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


Kaushambi : पीएम, सीएम और गृहमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह पर इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कोखराज पुलिस ने भरवारी कस्बे के एक युवक पर केस दर्ज किया है। उपनिरीक्षक की तहरीर पर कार्यवाही करते हुए पुलिस जांच में जुड़ गई है। कोखराज थाना में तैनात उपनिरीक्षक राजेश उपाध्याय ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि भरवारी कस्बे के पुरानी बाजार का रहने वाले मो. रिजवान पुत्र गुलाम साबिर ने 26 अप्रैल को इंस्टाग्राम में अपनी आईडी से प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृहमंत्री व मुख्यमंत्री की फोटो वीडियों में जोड़कर उसमें आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है। पुलिस ने आरोपी मो. रिजवान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed