फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Postage stamp first day cover also on sheer akhada

किन्नर अखाड़े पर टिकट और विशेष प्रथम दिवस आवरण जारी करेगा डाक विभाग

Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Sat, 12 Jan 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
Postage stamp first day cover also on sheer akhada
kinnar akhara

कुंभ मेला क्षेत्र में प्रवेश को जोरदार पेशवाई निकाल कर सुर्खियों में आए किन्नर अखाड़े पर डाक विभाग टिकट और विशेष प्रथम दिवस आवरण जारी करेगा। इसके लिए डिजाइन तैयार करा ली गई है। साथ ही कुंभ के सभी शाही स्नान पर्वों की स्मृतियों को भी टिकट और आवरण के माध्यम से विभाग संजोएगा। अनुमति के लिए प्रस्ताव मुख्यालय भेजा गया है। 

विज्ञापन


डाक विभाग की पहल पर फिलैटेलिक सोसाइटी ने किन्नर अखाड़े के गठन, उनके महामंडलेश्वर आदि के बारे में जानकारी जुटाई है। वहीं विभाग कुंभ के मकर संक्रांति, पौष पूर्णिमा, मौनी अमावस्या, वसंत पंचमी और महाशिवरात्रि के शाही स्नान पर्वों पर जारी होने वाले टिकट और आवरण भारतीय संस्कृति और एकता का संदेश देंगे। 15 जनवरी को कुंभ के लोगो का विशेष डाक कवर जारी करने की तैयारी है। इस संबंध में सीपीएमजी की अनुमति के लिए मुख्यालय से पत्राचार किया गया है। वर्ष 2013 के पिछले कुंभ के मौके पर विभाग ने छह डाक टिकट और आवरण जारी किए थे। लोगों ने इसे सराहते हुए संग्रह को टिकट के साथ प्रथम दिवस आवरण खरीदे थे। स्थिति ऐसी थी कि मांग के मुताबिक इनकी उपलब्धता कराने में विभाग को पसीने छूटे थे। 
विज्ञापन


कुंभ की भव्यता और स्मृतियों को सहेजने के लिए डाक विभाग ने विशेष तैयारी की है। इसी के तहत डाक टिकट और आवरण जारी किए जा रहे हैं। -संजय डी अखाड़े, प्रवर अधीक्षक डाकघर, प्रयागराज मंडल, कुंभ मेला प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक विभाग 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती पर विशेष डाक कवर जारी करेगा। इसमें स्वामी विवेकानंद के प्रयाग प्रवास से जुड़ी जानकारियां होंगी। साथ ही ‘प्रयाग की महान विभूतियां’ शीर्षक से विशेष कैंसिलेशन (मुहर) जारी की जाएगी। 12,13,14 जनवरी को महामना मदन मोहन मालवीय, लाल बहादुर शास्त्री, हरिवंश राय बच्चन की फोटो वाली डाक मुहर लगवाई जा सकती हैं। 


कुंभ मेला क्षेत्र में डाक सेवाएं 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। नाव पर डाकघर की सेवा भी इसी दिन आरंभ होकर बीच नदी में श्रद्धालुओं को टिकट, लिफाफा, मनीआर्डर की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed