फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Posing as a fake STF officer, he extorted lakhs of rupees from the lawyer's brother and threatened him

Fraud : फर्जी एसटीएफ कर्मी बनकर अधिवक्ता के भाई से लाखों रुपये ऐंठे, एनकाउंटर की दी धमकी

Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Sep 2025 06:39 PM IST
सार

जार्जटाउन क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर युवक से रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका चचेरा भाई लव कुमार मिश्र फर्जी एसटीएफ कर्मी बनकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का शिकार हुआ है।

विज्ञापन
Posing as a fake STF officer, he extorted lakhs of rupees from the lawyer's brother and threatened him
जालसाजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जार्जटाउन क्षेत्र में संगठित गिरोह बनाकर युवक से रुपये ऐंठने का मामला सामने आया है। हाईकोर्ट के एक अधिवक्ता ने जार्जटाउन थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका चचेरा भाई लव कुमार मिश्र फर्जी एसटीएफ कर्मी बनकर रुपये ऐंठने वाले गिरोह का शिकार हुआ है। अधिवक्ता की तहरीर पर एक महिला, पुरुष व दो अज्ञात समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एफआईआर के मुताबिक, राघवेंद्र मिश्रा शिवकुटी क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उनका चचेरा भाई लव दरभंगा कॉलोनी में रहता है। उसकी पहचान रायबरेली के बुजुर्ग अटौरा निवासी महिला सिंपल सिंह सेंगर से मित्र प्रसन्ना के जरिये हुई थी। आरोप है कि प्रसन्ना के निधन के बाद सिंपल का संबंध गाजीपुर के सिरसी मरदह निवासी राहुल यादव से हो गया और दोनों ने मिलकर गिरोह बना लिया।
विज्ञापन


सिंपल और राहुल ने लव को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर करीब छह लाख रुपये वसूल लिए। आरोप यह भी है कि आठ अगस्त को राहुल यादव, सिंपल और दो अज्ञात युवक सफेद अर्टिगा कार से दरभंगा कॉलोनी स्थित लव के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी और एसटीएफ का नकली पहचान पत्र दिखाकर खुद को सिपाही बताया। उसने तमंचा सटाकर एक लाख रुपये मांगे और धमकी दी कि रकम न मिलने पर एनकाउंटर कर देगा। इस पर लव ने मौके पर 50 हजार रुपये दे दिए। अधिवक्ता का कहना है कि यह गिरोह लगातार अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर खुद को एनसीआरबी अधिकारी बताकर धमकी देता है और आम लोगों से रुपये ऐंठता है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर सिंपल, राहुल कुमार व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की एक टीम गाजीपुर रवाना हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed