फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Porticos of 36 houses will be demolished around Mansarovar for widening

Prayagraj News: चाैड़ीकरण के लिए मानसरोवर के आसपास तोड़े जाएंगे 36 मकानों के पोर्टिको

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
Porticos of 36 houses will be demolished around Mansarovar for widening
मानसरोवर टाॅकीज के आसपास की सड़क 18 मीटर चाैड़ी की जाएगी। इसके दायरे में 36 मकान आ रहे हैं। उन सभी को नोटिस दे दिया गया है। अगर वह खुद से नहीं तोड़ते तो पीडीए मकानों के पोर्टिको को तोड़ेगा।
विज्ञापन

प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) को शहर की 41 सड़कों के चाैड़ीकरण का जिम्मा दिया गया है। अधिकतर के चाैड़ीकरण के लिए मकानों को तोड़ा जा चुका है। बहादुरगंज में मनोकामनापूर्ति मंदिर के आसपास चाैड़ीकरण का काम अब तक शुरू ही नहीं हुआ है। वह क्षेत्र व्यावसायिक है। अभी वहां पर करीब 12 मीटर चाैड़ी सड़क है। उस सड़क को 18 मीटर करना है। यह चाैड़ीकरण जीरो रोड पर मानसरोवर के पास से शुरू होकर लक्ष्मण मार्केट होते हुए सुलाकी चाैराहा, मनोकामनापूर्ति, जीरो रोड, रामभवन चाैराहे तक होना है। इस मार्ग पर प्रतिदिन जाम लगता है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पीडीए वीसी डॉ.अमित पाल शर्मा ने उस मार्ग का निरीक्षण किया था। उनके निर्देश पर चाैड़ीकरण के दायरे में आने वाले 36 मकानों को नोटिस दिया गया है। वहां के व्यापारियों को कहा गया कि वह खुद से मकान तोड़ दें। न तोड़ने पर पीडीए तोड़ेगा। वहीं, इससे व्यापारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्ष्मण मार्केट के व्यापारियाें ने बताया कि उन्हें अप्रैल में नोटिस दिया गया था। उसका उन्होंने जवाब दिया। इस मामले की पीडीए में सुनवाई हुई। फिर उन नोटिस काे 11 जुलाई को रद करके दुबारा सुनवाई का आदेश हुआ। 30 सितंबर को व्यापारियों ने वीसी से मुलाकात की।

व्यापारियों ने बताया कि उनका पोर्टिको 1973 का बना हुआ है, वह वैध है। वीसी ने आश्वासन दिया था कि फिर से सुनवाई होगी। सुनवाई के लिए नाै अक्तूबर का नोटिस तीन अक्तूबर को जारी हुआ। उसे व्यापारियों को आठ अक्तूबर को दिया गया। अब तोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। उन्होंने बताया कि सुलाकी चाैराहे से हटिया चाैराहे तक 12 मीटर चाैड़ीकरण का प्रस्ताव था। लेकिन, वहां पर निशान लगाने के बावजूद नहीं तोड़ा गया। उधर के मकानों को तोड़ने में निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed