फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Pooja Pal shared the stage with Yogi for the first time after becoming the state vice-president.

Prayagraj News: प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद पूजा पाल ने पहली बार योगी के साथ मंच साझा किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Pooja Pal shared the stage with Yogi for the first time after becoming the state vice-president.
समारोह में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद सपा विधायक पूजा पाल पहली बार मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा किया लेकिन उन्हें पहली लाइन में जगह नहीं मिल सकी। उधर, संबोधन में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पूजा पाल का नाम ही लेना भूल ही गए। मंच पर बैठे किसी ने टोका तो उन्होंने भूल सुधारते हुए कहा कि हाल ही में प्रदेश की उपाध्यक्ष बनी पूजा पाल भी मौजूद हैं। इनका भी स्वागत करता हूं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के मंच पर 25 से अधिक लोग बैठे थे। पहली पंक्ति में संजय गुप्ता, विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह, विधायक पीयूष रंजन निषाद, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई, एमएलसी सुरेंद्र चौधरी, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य, मेयर गणेश केसरवानी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी, सांसद प्रवीण पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीके सिंह, विधायक दीपक पटेल, भदोही सांसद डॉ. विनोद कुमार बिंद बैठे थे। संचालन डाॅ. रंजना त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

वहीं, पीछे की लाइन में वाचस्पति विधायक, एमएलसी केपी श्रीवास्तव, पूर्व सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, एमएलसी बाबूलाल तिवारी, संतोष पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा पाल, डाॅ. कीर्तिका अग्रवाल, एडवोकेट नीरज तिवारी पूर्व सांसद प्रत्याशी, पूर्व विधायक अशोक वाजपेयी, उदयभान करवरिया, रुद्रसेन जायसवाल, जिलाध्यक्ष गंगापार निर्मला पासवान और जिला अध्यक्ष यमुनापार राजेश शुक्ला मंच पर विराजमान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed