फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   political news of allahabad

मतदान प्रतिशत घटा, पर बढ़ गई वोटरों की संख्या

Sat, 25 Feb 2017 12:55 AM IST
इलाहाबाद, ब्यूरो
इलाहाबाद, ब्यूरो Updated Sat, 25 Feb 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत भले ही घट गया हो लेकिन वोटरों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में चुनावी समकरण काफी उलझ गया है। पिछले चुनाव में हंडिया को छोड़ अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में जीत-हार को जो अंतर है, बूथ पर जाकर वोट देने वालों की संख्या उससे कहीं अधिक है। ये नए वोटर अब नायक साबित हो सकते हैं। हालांकि पांच वर्षों में मतदाताओं की संख्या में छह लाख से अधिक का इजाफा हुआ है। ऐसे में पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार बूथों तक वोटरों का अधिक संख्या में पहुंचना लाजिमी है।
विज्ञापन



2012 के विधानसभा चुनाव में कुल 20 लाख 75 हजार 428 वोट पड़े थे जबकि इस बार कुल 23 लाख 61 हजार 498 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसे में इस बार दो लाख 86 हजार 70 अतिरिक्त वोट पड़े। फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र में 26792, सोरांव में 26037, फूलपुर में 35249, प्रतापपुर में 23698, हंडिया में 19488, मेजा में 23178, करछना में 19109, शहर पश्चिमी में 20877, शहर उत्तरी में 27758, शहर दक्षिणी में 31160, बारा में 17033 और कोरांव में 15691 नए वोटर बूथों तक पहुंचे। 2012 के चुनाव में फाफामऊ में 5296, सोरांव में 13301, फूलपुर में 7900, प्रतापुर में 12808, हंडिया में 45379, मेजा में 740, करछना में 404, शहर पश्चिमी में 8885, शहर उत्तरी में 16092, शहर दक्षिणी में 302, बारा में 3756 और कोरांव विधानसभा क्षेत्र में 7773 वोटों के अंतर से जीत-हार तय हुई थी। ऐसे में नए वोटर समीकरण को पलट सकते हैं। हालांकि इस बार परिस्थितियां भी अलग हैं। सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक गुणा-गणित लगा रहे हैं कि ये नए वोटर किस दल से जुड़े हैं। किसी का दावा है कि इनमें सबसे अधिक मुस्लिम और दलित वोटर हैं तो कोई इनमें ओबीसी और सवर्ण वोटरों को शामिल मानकर चल रहा है। अब सबको 11 मार्च का इंतजार है, जब कंट्रोल यूनिट तय करेगी कि विधान सभा का कंट्रोल के किसके हाथ में जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed