फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Policemen shout at 'anonymous complainant', midnight class

गुमनाम फरियादी पर पुलिसकर्मियों ने झाड़ा रौब, आधी रात लगी क्लास

Wed, 22 Jan 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Policemen shout at 'anonymous complainant', midnight class
Policemen shout at 'anonymous complainant', midnight class - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। देर रात मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे गुमनाम फरियादी पर रौब झाड़ना पुलिसकर्मियों को उल्टा पड़ गया। गुमनाम फरियादी की हकीकत सामने आई तो उनके होश उड़ा गए। मामला सिविल लाइंस थाने का है जहां मातहतों की सक्रियता जानने एडीजी जोन अचानक पहुंचे थे। फिलहाल पुलिसकर्मियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

एडीजी प्रेमप्रकाश ने आते ही पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही वह लगातार थानों व पुलिस कार्यालयों के निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम मेें वह पिछले दिनों मातहतों की सक्रियता जानने रात में निकले और 11.30 बजे के करीब एक राहगीर को लेकर सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। इस दौरान रात्रिकालीन ड्यूटी पर सिविल लाइंस चौकी प्रभारी राजेश कुमार व मुंशी लल्लन के अलावा संतरी ड्यूटी पर तैनात सिपाही व कुछ होमगार्ड थाने में मौजूद थे। चौंकाने वाली बात यह रही कि दरोगा, मुंशी और अन्य पुलिसकर्मी अपने विभाग के अफसर को ही नहीं पहचान सके। ऐसे में उन्होंने आम फरियादी की तरह ही उनसे भी ‘पुलिसिया अंदाज’ में व्यवहार किया। थाने आने की वजह पूछने पर एडीजी के साथ गए राहगीर ने बताया कि उसे मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दर्ज करानी है। जिसके बाद उससे कहा गया कि प्रार्थनपत्र दे दो। प्रार्थनापत्र लिखने के दौरान मोबाइल से वीडियो बनाने पर वहां तैनात एक सिपाही ने रौब झाड़ने की कोशिश की। कहा कि मोबाइल से वीडियो बनाना बंद कर दो। एडीजी के इसकी वजह पूछने पर वह कहने लगा कि दरोगा जी से बात करो। इसके बाद सिपाही के बताने पर न सिर्फ दरोगा बल्कि ड्यूटी पर तैनात मुंशी ने भी एडीजी पर रौब झाड़ते हुए मोबाइल बंद करने को कहा। यही नहीं इंकार करने पर कार्रवाई की धमकी तक दे डाली। हालांकि जैसे ही एडीजी ने अपना परिचय दिया, उनकी सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई और वह माफी मांगने लगे। जिसके बाद एडीजी ने रौब झाड़ने वाले पुलिसकर्मियों को जमकर फटकार लगाई। उधर एडीजी के थाने पहुंचने की सूचना पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज व डीएम भानुचंद गोस्वामी भी आ गए। एसएसपी ने भी पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। देर रात एडीजी निरीक्षण के बाद थाने से लौटे तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाने में आकस्मिक निरीक्षण को पहुंचा था। फरियादी के प्रति व्यवहार ठीक होना चाहिए, यही हिदायत ड्यूटी पर तैनात रहे पुलिसकर्मियोें को दी गई। फिलहाल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमप्रकाश, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed