{"_id":"63a9f2052e89563f02508139","slug":"police-wakes-up-after-fight-between-operatives-of-transport-mafia-17-vehicles-seized","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : परिवहन माफिया के गुर्गों में मारपीट के बाद जागी पुलिस, 17 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : परिवहन माफिया के गुर्गों में मारपीट के बाद जागी पुलिस, 17 वाहन सीज
Tue, 27 Dec 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 27 Dec 2022 12:42 AM IST
सार
सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे के पास अवैध परिवहन को लेकर जमकर हंगामा हो गया। अवैध परिवहन माफिया के गुर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस नींद से जागी और 17 वाहनों को सीज कर दिया।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में बसों को सीज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे के पास अवैध परिवहन को लेकर जमकर हंगामा हो गया। अवैध परिवहन माफिया के गुर्गों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसके बाद पुलिस नींद से जागी और 17 वाहनों को सीज कर दिया। इसमें से 10 बसें व सात कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
घटना मंगलवार सुबह हुई। रोडवेज बस अड्डे के बाहर वाहनों का अवैध संचालन करने वाले परिवहन माफिया के गुर्गों के बीच पहले गालीगलौज और फिर मारपीट शुरू हो गई। इससे वहां अफरातफरी मच गई। इसके बाद एक पक्ष शिकायत लेकर सिविल लाइंस थाने भी पहुंचा।
विज्ञापन
मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ। इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर आरटीओ के साथ ही एआरएम सिविल लाइंस व एआरएम लीडर रोड डिपो भी आ गए। इसके बाद संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 10 बसों व सात कारों को सीज कर दिया गया। एसीपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि अवैध परिवहन की शिकायत मिली थी जिस पर यह कार्रवाई की गई। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
Prayagraj News : सिविल लाइन में बसों को सीज करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
चौकी के सामने से होता है अवैध वाहनों का संचालन
सिविल लाइंस में रोडवेज बस अड्डे के साथ ही हनुमान मंदिर पुलिस चौकी के सामने से अवैध परिवहन होता है। चौकी के ठीक सामने पीडी टंडन पार्क के सामने वाहनों का अवैध स्टैंड संचालित होता है। इसके अलावा रोडवेज बस अड्डे से तुलसी चौराहे तक भी अवैध रूप से कारों से सवारियां ढोई जाती हैं। इसके अलावा चौकी से कुछ दूर पर आयकर विभाग कार्यालय के सामने से वाराणसी,जौनपुर, प्रतापगढ़ के लिए बसें चलती हैं।
यहां वाहनों के नंबर लगते हैं और परिवहन माफिया इसके लिए कारों से 200 और बसों से 300 रुपये प्रति फेरे के हिसाब से वसूली करते हैं। सूत्रों का कहना है कि कुछ पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से यह खेल होता है। जिसमें एक रिटायर दरोगा की भूमिका भी संदिग्ध है। इससे पहले भी अवैध परिवहन को लेकर बस अड्डे पर मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।