{"_id":"5cc0c164bdec2214283646b3","slug":"police-tortured-victim-s-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म पीड़िता का पुलिस ने कराया मेडिकल
Thu, 25 Apr 2019 01:34 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
rape
धूमनगंज में 13 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता का बुधवार को पुलिस ने मेडिकल कराए जाने के साथ ही उसका बयान भी दर्ज किया। पीड़िता ने अपने बयान में पूर्व के आरोपों को ही दुहराया है।
विज्ञापन
धूमनगंज इलाके के नींवा गांव की रहने वाली महिला ने धूमनगंज थाने पहुंचकर अपने पति पर ही बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसके बाद पुलिस ने बच्ची से पूछताछ करने के बाद मंगलवार को आरोपी पिता के खिलाफ दुष्कर्म समेत पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आज बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता का डॉक्टरों के पैनल ने मेडिकल कराया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संदीप मिश्रा के मुताबिक पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। ऐसे में मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पिता एक प्राइवेट कंपनी में गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन