फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police stopped the relatives who came to bury the body of the girl in Phaphamau, the corporation lit a pyre

फाफामऊ में बच्ची का शव दफनाने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने रोका, निगम ने जलवाई चिता

Tue, 06 Jul 2021 12:09 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 06 Jul 2021 12:09 AM IST
सार

फाफामऊ घाट पर शवों के मिलने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। इस बीच शवों को दफनाने के लिए भी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों में नगर निगम खुद ही अंतिम संस्कार करवा रहा है।

विज्ञापन
Police stopped the relatives who came to bury the body of the girl in Phaphamau, the corporation lit a pyre
prayagraj news : चिता - फोटो : prayagraj

विस्तार

फाफामऊ घाट पर शवों के मिलने का सिलसिला अभी तक थमा नहीं है। इस बीच शवों को दफनाने के लिए भी लोग लगातार पहुंच रहे हैं। ऐसे मामलों में नगर निगम खुद ही अंतिम संस्कार करवा रहा है। सोमवार को भी घाट पर एक बच्ची का शव दफनाने के लिए पास के गांव से कुछ लोग पहंचे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उनको शव दफनाने से रोक दिय। जिसके बाद नगर निगम के अफसर पहुंचे और अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में फाफामऊ घाट पर रेत में सैकड़ों शव मिलने के बाद दफनाने पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को फाफामऊ से लगे बरछनपुर गांव से चार वर्षीया बच्ची का शव परिजन दफनाने पहुंचे। गड्ढा खोदा जा रहा था, तभी किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी। कुछ देर में ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और फिर जानकारी पाकर नगर निगम के अफसर भी आ गए। गड्ढा खोदने से रोक दिया गया। नगर निगम के जोनल अधिकारी नीरज कुमार सिंह व अन्य कर्मियों का कहना था कि सनातनी परंपरा के अनुसार कर्मकांड और श्राद्ध के बाद दाह संस्कार से ही आत्मा को शांति मिलती है।
विज्ञापन


वैसे भी इस घाट पर शवों को दफनाने पर रोक लगाई जा चुकी है। ऐसे में चिता लगाकर ही अंतिम संस्कार कराना जाना चाहिए। मृतका के पिता ज्ञानचंद्र का कहना था कि उसके परिवार में अंतिम संस्कार की परंपरा हमेशा से दफनाने की ही रही है। ऐसे में वह शव को दफनाना चाहता है। इस दौरान वह कुछ देर के लिए वहां से चला भी गया। अंतत: नगर निगम ने लकड़ी, घी और रामनामी मंगाकर अंतिम संस्कार करवाया। ज्ञानचंद्र ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कटान से निकले चार शवों का फिर अंतिम संस्कार
गंगा की कटान से सोमवार को चार शव फिर निकाले गए। इन शवों को को नाव से गंगा के किनारे लाया गया। देर शाम नगर निगम के जोनल अफसर नीरज कुमार सिंह ने चिताएं लगवाकर चारों शवों क ा अंतिम संस्कार कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed