फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police station surrounded by arrest of accused for assault

अधिवक्ता से मारपीट और छिनैती के आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर थाना घेरा

Mon, 06 Jan 2020 01:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Police station surrounded by arrest of accused for assault
झूंसी। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास तीन दिन पहले शाम को हाईकोर्ट अधिवक्ता की पिटाई और छिनैती मामले में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों अधिवक्ताओं ने रविवार को झूंसी थाने का घेराव किया। बाद में शाम को सैकड़ों अधिवक्ता आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर वहीं धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

हवेलिया के गंगोत्री नगर निवासी यादवेश यादव हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। तीन जनवरी की शाम तकरीबन साढ़े सात वह कार से घर लौट रहे थे। आरोप है कि आवास विकास कालोनी योजना तीन के टेलीफोन एक्सचेंज के पास पहुंचने पर उनकी कार की टाटा सफारी से टक्कर हो गई। आरोप है कि इस दौरान टाटा सफारी चालक पिंटू अग्रवाल ने मारपीट करने के साथ ही जेब से तकरीबन 70 हजार रुपये नकद और गले से सोने की जंजीर छीन ली। पुलिस ने अधिवक्ता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। इसी बीच आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को सैकड़ों अधिवक्ताओं ने झूंसी थाने का घेराव किया। शाम को कई अधिवक्ता थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed