फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police station officer dies in suspicious condition, dead body found in bathroom

प्रयागराज : थाने में तैनात दरोगा की संदिग्ध दशा में मौत, बाथरूम में लुढ़का मिला शव

Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jun 2022 11:45 PM IST
सार

गाजीपुर में भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र अतुल सिंह नवाबगंज में किराए के मकान में रहते थे। वह 2016 बैच के एसआई थे। इनका परिवार लखनऊ में रहता है।

विज्ञापन
Police station officer dies in suspicious condition, dead body found in bathroom
Pratapgarh News : अतुल कुमार सिंह। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा अतुल सिंह कमरे में मृत मिले। रात से ही उनका मोबाइल नंबर बंद था। सुबह परिजनों ने सूचना दी तो साथी पुलिसकर्मी नवाबगंज बाजार में ही स्थित उनके कमरे पर पहुंचे। वहां बाथरूम में उनका शव मिला। जानकारी पर अन्य अफसरों समेत एसएसपी भी पहुंच गए। जांच पड़ताल व परिजनों के आने पर दोपहर बाद शव मर्चरी भेज दिया गया। उधर, शाम को हुए पोस्टमार्टम में पता चला कि उनकी मौत हार्टअटैक से हुई। 

विज्ञापन



2016 बैच के एसआई अतुल मूल रूप से गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले थे। लेकिन उनका परिवार वर्तमान में लखनऊ में रहता है। वह दिसंबर 2021 से नवाबगंज थाने में तैनात थे। थाने के पास ही बाजार में वह रिटायर्ड रेलकर्मी राधेश्याम यादव के मकान के ऊपरी तल पर किराए के कमरे में रहते थे। परिजनों के मुताबिक, रोज रात में उनसे फोन पर बात होती थी। लेकिन शुक्रवार रात कई बार कॉल लगाने पर भी उनका मोबाइल बंद मिला।

विज्ञापन

कई बार व्यस्त होने पर बात नहीं हो पाती थी, ऐसे में रात में परिजन सो गए। सुबह फिर कॉल लगाने पर नंबर बंद मिला तो उन्हें चिंता हुई। इसके बाद उन्होंने शिक्षा निदेशालय में तैनात अपने रिश्तेदार प्रदीप सिंह को जानकारी दी। प्रदीप ने नवाबगंज थाने में संपर्क किया, जिसके बाद दो सिपाहियों को उनके कमरे पर भेजा गया। पुलिसकर्मी भीतर गए तो अतुल बाथरूम में मृत पड़े मिले। सूचना पर नवाबगंज थाने की फोर्स और कुछ ही देर में अधिकारी भी आ गए। जानकारी पर बड़े भाई अमित सिंह व अन्य परिजन भी लखनऊ से चल दिए जो दोपहर बाद पहुंचे। परिजनों के आने के बाद शव को मर्चरी भेजा गया।

वीडियोग्राफी के बीच पैनल ने किया पोस्टमार्टम
शाम को पांच बजे के करीब दो डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान मौत की वजह कार्डिएक अरेस्ट पाई गई। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। उधर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसी से स्पष्ट हो सकेगा कि मौत की वजह क्या रही। इसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed