{"_id":"5e7b9ac78ebc3e767813f456","slug":"police-shut-down-shops-people-wandering-milk-vegetable-allahabad-news-ald2718811196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने बंद कराईं दुकानें, सब्जी, दूध को भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने बंद कराईं दुकानें, सब्जी, दूध को भटके लोग
विज्ञापन
नार्थ मलाका में किराने की दो दुकानों को साउथ मलाका चौकी के सिपाहियों ने मंगलवार को बंद करा दिया। इससे एसआरएन अस्पताल परिसर में रहने वाले करीब तीन सौ परिवारों के सैकड़ों लोगों को दूध, ब्रेड और सब्जी के साथ अन्य जरूरी सामान नहीं मिल रहा है।
एसआरएन अस्पताल परिसर में ठेला-गाड़ियां रिहायशी कॉलोनी तक नहीं जाती हैं। जरूरी वस्तुओं की खरीदारी के लिए लोग नार्थ मलाका की गली स्थित दुकानों पर जाते हैं। लॉक डाउन के कारण अस्पताल गेट पर लगने वाले ठेले भी हट गए। केपी कॉलेज के सामने लगने वाली सब्जी मंडी भी उजड़ गई। लोगों को जिन दुकानों का सहारा था, उन्हें भी कोतवाली अंतर्गत साउथ मलाका चौकी के प्रभारी और सिपाहियों ने बंद करा दिया है।
अस्पताल परिसर में रहने वालों ने गुहार लगाई है कि स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रशासन दूध, ब्रेड, आलू, सब्जी और राशन की व्यवस्था कराए या फिर नार्थ मलाका स्थित दुकानों को प्रतिबंधों के साथ खोलने की अनुमति दी जाए। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम ओर प्राचार्य से की है।