फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police seized 11 bank accounts of atiq ahmad

अतीक अहमद के 11 बैंक खाते पुलिस ने कराए सीज, रुपयों की निकासी पर रोक

Tue, 27 Oct 2020 01:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Oct 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
Police seized 11 bank accounts of atiq ahmad
अतीक अहमद (फाइल फोटो)

अतीक अहमद की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में सोमवार को माफिया के 11 बैंक खाते सीज करा दिए गए। इस कार्रवाई के साथ ही इन सभी खातों से रुपयों की निकासी पर रोक लग गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस संबंध में आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।

विज्ञापन


धूमनगंज थाने में इसी साल अतीक अहमद समेत पांच पर गैंगस्टर एक्ट का केस दर्ज हुआ था। मामले में 14(1) के तहत अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर कार्रवाई की जा रही है। कैंट इंस्पेक्टर नीरज वालिया की ओर से की गई विवेचना के दौरान उसके 13 बैंक खातों का भी पता चला, जिसके बाद पुलिस ने इन्हेें कुर्क किए जाने के लिए रिपोर्ट डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन


डीएम की अनुमति के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसके तहत सोमवार को सभी बैंकों से संपर्क किया गया। कुछ खाते बाहर के राज्यों में स्थित बैंकों में हैं, ऐसे में उनसे ईमेल के जरिए संपर्क साधा गया। पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश का हवाला देते हुए इन सभी खातों को सीज करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद बैंकों की ओर से 11 खातों को सीज करते हए इनसे रकम निकासी पर रोक लगा दी गई। साथ ही इसकी रिपोर्ट भी पुलिस को दे दी गई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि खाते कुर्क किए जा चुके हैं, ऐसे में जल्द ही अनुपालन आख्या जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। हालांकि इस मामले में आधिकारिक रूप से पुलिस कुछ बोलने से बचती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed