फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police School: Use the internet carefully, put a password on your mobile phone

पुलिस की पाठशाला : ध्यान से इंटरनेट चलाएं, मोबाइल फोन में जरूर लगाएं पासवर्ड... किसी से न करें शेयर

Sat, 20 Sep 2025 05:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 05:00 PM IST
सार

बच्चों आप में से कितने लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं... जो करते हैं, ध्यान से सुनें। आपको इंटरनेट चलाना है तो ध्यान से चलाएं। मोबाइल में हर एक जगह पासवर्ड लगाकर रखें और इसे किसी से शेयर न करें।

विज्ञापन
Police School: Use the internet carefully, put a password on your mobile phone
पुलिस की पाठशाला में मौजूद छात्र और डीसीपी कुलदीप गुनावत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बच्चों आप में से कितने लोग मोबाइल इस्तेमाल करते हैं... जो करते हैं, ध्यान से सुनें। आपको इंटरनेट चलाना है तो ध्यान से चलाएं। मोबाइल में हर एक जगह पासवर्ड लगाकर रखें और इसे किसी से शेयर न करें। ऐसा करने से साइबर ठगी का शिकार बनने से बच सकेंगे। राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित अमर उजाला की पुलिस की पाठशाला में डीसीपी गंगानगर व साइबर क्राइम नोडल कुलदीप सिंह गुनावत ने साइबर व महिला अपराध को लेकर छात्राओं को जागरूक किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अंजान नंबर से आने वाले वीडियो काॅल नहीं उठाने चाहिए। साइबर ठग खुद को पुलिस अफसर बताकर उन लोगों को डिजिटल अरेस्ट कर रहे हैं जो उनकी धमकियों से डर जाते हैं। इसलिए स्वयं जागरूक होना जरूरी है। पुलिस किसी को डिजिटल अरेस्ट नहीं करती है बल्कि पुलिस थाने बुलाती है। अन्जान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करना चाहिए। किसी भी प्रकार का ओटीपी भूलकर भी किसी से साझा न करें।
विज्ञापन


महिला हेल्प लाइन 1090 पर दें सूचना

डीसीपी ने कहा कि अगर बालिकाओं से छेड़छाड़, छींटाकशी, फोटो खींचना आदि घटनाएं हो रही हैं तो तत्काल डायल-112 या फिर महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 पर सूचना दें। वहीं राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम मिश्रा ने कहा कि बच्चों के साथ कोई अपराध होता है तो तुरंत अपने माता-पिता या फिर शिक्षक को इस बारे में जानकारी दें। इस मौके पर शिक्षिका किरन राय, लता कुमारी आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं ने सुनाई आपबीती.. कार्रवाई का मिला आश्वासन

स्कूल की एक छात्रा ने कहा कि सर, मैं जब स्कूल या बाजार जाती हूं तो ऑटो वाले अंकल गंदे कमेंट करते हैं, घूरते हैं। वहीं दूसरी छात्रा ने बताया कि कोचिंग से घर लौटने के दौरान कंपनी बाग चौराहे के पास कुछ युवक कमेंट करते हैं। इसी तरह एक अन्य छात्रा ने कहा कि वह अकेली रहती है उसे परेशान किया जा रहा है। सभी छात्राओं की आपबीती सुनने के बाद सभी की शिकायत लिखी गई। डीसीपी ने सभी को तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हर थाने में महिला हेल्प डेस्क

अगर गोपनीयता रखकर पुलिस से शिकायत करनी है तो जिले के हर थाने में महिला हेल्प डेस्क है। यहां पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकती हैं। वहीं एंटी रोमियो स्क्वाड का उद्देश्य महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर रोक लगाना है। यह दस्ते स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त करते हैं और मनचलों की पहचान कर उन पर कार्रवाई करते हैं।

प्रमुख बातें

- अगर कोई महिला या छात्रा शिकायत करती है तो उसकी गोपनीयता रखी जाएगी।
- ठगी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्प लाइन नंबर 1930 पर सूचित करें।

- अपराध होने पर चुप न बैठें, माता-पिता या फिर स्कूल में जरूर बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed