फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police Recruitment Exam: One and a half lakh candidates traveled for free in three days, now one lakh more

पुलिस भर्ती परीक्षा : तीन दिनों में डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने किया मुफ्त सफर, अभी एक लाख और उठाएंगे लाभ

Thu, 29 Aug 2024 07:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Aug 2024 07:07 PM IST
सार

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। तीन बजे तक जौनपुर रूट की बसें कम पड़ गई। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए वर्कशॉप से बसों को मंगाया गया।

विज्ञापन
Police Recruitment Exam: One and a half lakh candidates traveled for free in three days, now one lakh more
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद सिविल लाइंस रोडवेज पर खिड़की के रास्ते से बस में घुसते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज से प्रदेश के अन्य जिलों में 23 से 25 अगस्त के बीच आयोजित हुई पहले चरण की पुलिस भर्ती परीक्षा में तकरीबन डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने मुफ्त सफर किया था। विभाग का अनुमान है कि 30 और 31 अगस्त को होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में करीब एक लाख अभ्यर्थी एडमिट कार्ड दिखाकर मुफ्त में यूपी रोडवेज की बसों में सफर करेंगे। सिविल लाइंस बस स्टेशन पर दोपहर बाद से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने के लिए बसों का इंतजार हुए दिखे।

विज्ञापन

राज्य सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए यूपी रोडवेज की बसों में अभ्यर्थियों द्वारा एडमिट कार्ड दिखाए जाने पर फ्री सफर की छूट दी है। पिछली बार की तरह इस चरण में भी प्रयागराज से आजमगढ़, गाजीपुर, मऊ, वाराणसी, जौनपुर, गोरखपुर, देवरिया जाने वाले अभ्यर्थियों की संख्या ज्यादा है। इसी वजह से यूपी रोडवेज ने इन रूटों पर बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सिविल लाइंस बस स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ बढ़नी शुरू हो गई। तीन बजे तक जौनपुर रूट की बसें कम पड़ गई। अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए वर्कशॉप से बसों को मंगाया गया। देर शाम तक परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों का आना-जाना चलता रहा। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी भी बस स्टेशन काफी देर तक मौजूद रहे। एआरएम सिविल लाइंस जयकरन ने बताया कि पूर्वांचल के तमाम शहरों के लिए बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed