फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police reached mosque after complaint of allahabad university vc voice of loud speaker reduced

नींद में खलल का समाधान: इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की आपत्ति के बाद मस्जिद पहुंची पुलिस, कम कराई लाउडस्पीकर की आवाज

Wed, 17 Mar 2021 02:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 17 Mar 2021 02:50 PM IST
सार

 - मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज ठीक से प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव सोने में हो रही थी दिक्कत
-हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि रात 10:00 से सुबह 6:00 तक किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण ना हो

विज्ञापन
police reached mosque after complaint of allahabad university vc voice of loud speaker reduced
कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिविल लाइंस में स्थित मस्जिद से होने वाली अजान की आवाज तेज होने को लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर संगीता श्रीवास्तव के आपत्ति जताने के बाद पुलिस ने मस्जिद पहुंचकर लाउडस्पीकर की आवाज को कम करा दिया है। मस्जिद की देखरेख करने वाले मोहम्मद कलीम का कहना है कि थाने का एक दरोगा आया था जिस ने बताया कि अजान के दौरान लाउड स्पीकर की आवाज तेज होने के चलते आसपास के लोगों को परेशानी होती है। जिस पर तत्काल ही आवाज धीमी कर दी गई। 

विज्ञापन


उधर इस मामले में आईजी रेंज के पी सिंह का कहना है कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का निर्देश है कि रात 10:00 से सुबह 6:00 तक किसी तरह का ध्वनि प्रदूषण ना हो। निर्धारित डेसिबल से ज्यादा की ध्वनि वाले यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। कुलपति की ओर से आपत्ति जताए जाने की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है। जिसमें तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है। उसी के अनुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये था मामला
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव के घर के करीब एक मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज उन्हें ठीक से सोने नहीं देती। कुलपति ने प्रयागराज के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि अजान की अवाज उनकी नींद को खराब कर देती है। उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट के एक आदेश का हवाला देते हुए जिलाधिकारी से अपेक्षा की थी कि वह क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करेंगे। कुलपति ने एसएसपी, आईजी और कमिशर को भी पत्र की कॉपी भेजी थी।


कुलपति की ओर से जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र का विषय है, 'नॉयस पॉल्यूशन इन द सिविल लाइंस, प्रयागराज' यानी 'सिविल लाइंस, प्रयागराज में ध्वनि प्रदूषण। कुलपति ने अपने पत्र में लिखा था कि प्रतिदिन सुबह 5.30 बजे के असपास उनके घर के निकट स्थित मस्जिद से आने वाली अजान की तेज आवाज से उनकी नींद खराब हो जाती है। हालंकि उन्होंने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया था कि वह किसी भी धर्म, जाति या संप्रदाय के खिलाफ नहीं हैं।

कुलपति ने अपने पत्र में आगे लिखा था कि यहां तक ईद में सुबह चार बजे सहरी की घोषणा की जाती है। इसके कारण भी आसपास के लोगों को समस्या होती है। कुलपति ने डीएम से अपेक्षा की थी कि वह जल्द ही इस पर कोई कार्रवाई करेंगे ताकि शांति कायम हो सके और अजान की तेज आवाज से परेशान लोगों को राहत मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed