फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police reached hospital for investigation, BJP leader not found

जांच को अस्पताल पहुंची पुलिस, नहीं मिले संचालक भाजपा नेता 

Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Police reached hospital for investigation, BJP leader not found
Crime - फोटो : demo pic
कोविड मरीज के इलाज में अधिक चार्ज वसूलने के आरोप में दर्ज मुकदमे की जांच करने जार्जटाउन पुलिस टैगोरटाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल पहुंची। हालांकि वहां मामले में नामजद अस्पताल के संचालक व भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ. एलएस ओझा नहीं मिले। बताया गया कि वह बीमार हैं। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर का बयान दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


मामले में एक दिन पहले एफआईआर दर्ज कराई गई थी। सूत्रों के मुताबिक, जार्जटाउन पुलिस रविवार दोपहर अस्पताल में पहुंची। वहां स्टाफ ने पूछने पर बताया कि संचालक डॉ. ओझा बीमार हैं और अस्पताल नहीं आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस वापस चली आई। सूत्रों का कहना है कि मुकदमे में जो धाराएं लगाई गई हैं, वह सभी सात साल से कम सजा के प्रावधान वाली हैं। ऐसे में आरोपी डॉक्टर का बयान दर्ज करने के बाद 41(ए) की नोटिस तामीला कराने की कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

क्या था मामला

सीएमओ की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया है कि चांदपुर सलोरी के रहने वाली कोविड संक्रमित मरीज किरन मिश्रा के इलाज के दौरान टैगोरटाउन स्थित ओझा हॉस्पिटल की ओर से कुल 3.77 लाख का बिल बनाने की शिकायत  मिली थी। जांच में शासन की ओर से निर्धारित की गई दर से अधिक वसूली, पैकेज में दी गई दवाओं और डॉक्टरों के विजिट का अतिरिक्त चार्ज जोडने के साथ ही एक ही दिन में एक ही जांच दो बार कराकर अतिरिक्त धन की वसूली की भी बात सामने आई। जिसके बाद अस्पताल संचालक डॉ. एलएस ओझा पर मुकदमा दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1.10 लाख लिए, मोबाइल भी छीना
उधर  एक अन्य कोविड मरीज के तीमारदार ने भी ओझा हॉस्पिटल के खिलाफ सीएमओ से शिकायत की है। दारागंज के बख्शीखुर्द निवासी लवकुश सिंह धनुपुर पीएचसी में फार्मासिस्ट थे। बेटे सचिन का आरोप है कि 19 अप्रैल को कोविड पॉजिटिव होने पर उसने पिता को ओझा अस्पताल में भर्ती कराया था। इस दौरान 1.5 लाख रुपये जमा कराए गए, साथ ही 15 हजार प्रतिदिन का खर्च बताया गया। हालांकि इलाज में लापरवाही बरती गई और हालत बिगड़ने पर 21 अप्रैल को एसआरएन रेफर कर दिया गया। आरोप यह भी है कि इलाज में लापरवाही पर पिता ने वीडियो बनाया था जिसकी जानकारी पर स्टाफ ने मोबइल छीन लिया। जमा पैसों का हिसाब मांगने पर 1.10 लाख रुपये काटकर शेष वापस कर दिए। स्वास्थ्य विभाग शिकायत की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed