फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police raid rigged, racket protest

पुलिस भर्ती में धांधली का आरोप, जताया विरोध

Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Police raid rigged, racket protest
Karnataka State Police
पुलिस भर्ती परीक्षा 2018 की 18,19 जून को आयोजित परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर रविवार को पुलिस भर्ती अभ्यर्थियों ने विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे अभ्यर्थी आजाद पार्क से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया। बाद में प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल को मांगोें से संबंधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


पुलिस भर्ती अभ्यर्थी रविवार सुबह चंद्रशेखर आजाद पार्क में जुटे। सैकड़ों की संख्या में जुटे छात्रों ने बैठक करने के बाद करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट की तरफ जुलूस की शक्ल में कूच किया। इस दौरान धांधली के आरोप लगाकर नारेबाजी भी की। करीब साढ़ 12 बजे अभ्यर्थियों का हुजूम कचहरी रोड पर कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचे और यहां विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। रोजगार मांगे इंडिया संगठन के सुनील मौर्य ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यापक स्तर पर गड़बड़ी हुई। परीक्षा रद्द कराकर इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की जरूरत है। अभ्यर्थी रणविजय, मंगला प्रसाद, सुजीत, विपिन, सुनील, शैलेष पासवान ने आरोप लगाया कि18,19 जून को हुई परीक्षा दो पालियों में हुई। लेकिन प्रथम पाली का ही पेपर दूसरी पाली में भी बांट दिया गया। आयोजकों की लापरवाही के चलते मेहनत करके पढाई करने वाले छात्रों के साथ नाइंसाफी हुई। छात्रों के जमावड़े की सूचना पर पुलिस प्रशासन के अफसर भी पहुंच गई। इसके बाद अफसरों के माध्यम से अभ्यर्थियों ने मांगों से संबंधित ज्ञापन राज्यपाल को प्रेषित किया। छात्रों ने यह भी बताया कि दो जुलाई को पुलिस भर्ती अभ्यर्थी ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज से कैंडिल मार्च निकालकर विरोध जताएंगे। प्रदर्शन करने वालों में आकिब, शक्ति, रामबाबू, वरुण त्रिपाठी, अभिषेक पाण्डेय, मनीष गुप्ता, चन्द्र प्रकाश, अंकित यादव, विकास बिन्द, दीपक वर्मा, राहुल समेत सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed