फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police raid at accused assistant professor's home in rape case

दुष्कर्म के आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के घर छापा

Sun, 29 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police raid at accused assistant professor's home in rape case
गाजीपुर स्थित पैतृक आवास पहुंची कर्नलगंज पुलिस, दी दबिश
विज्ञापन

गांववालों ने बताया 15 दिन पहले आया था, फिर हो गया गायब
प्रयागराज। छात्रा से दुष्कर्म के मामले मेें फरार चल रहे असिस्टेंट प्रोफेसर की तलाश में पुलिस ने गाजीपुर स्थित उसके पैतृक घर पर छापा मारा। हालांकि, उसे पकड़ा नहीं जा सका। पूछताछ में पता चला कि 15 दिन पहले वह आया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही गायब हो गया। उधर, मामले में नामजद उसकी मां भी घर छोड़कर लापता मिली।

गाजीपुर की रहने वाली युवती कुछ साल पहले बैंक रोड पर किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि 2014 में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले मदन यादव से उसकी दोस्ती हुई और फिर उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। हालांकि, 2018 में इविवि से संबद्ध एक डिग्री कॉलेज में नौकरी लगने के बाद उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद छात्रा ने कर्नलगंज थाने में पहुंचकर आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर व उसकी मां पर मुकदमा दर्ज कराया। घटना के बाद से ही आरोपी कॉलेज नहीं जा रहा है। उसने वहां से छुट्टी ले रखी है। शुक्रवार रात पुलिस ने उसकी तलाश में गाजीपुर स्थित पैतृक घर में छापा मारा। पुलिस करीमदीनपुर के नसीराबाद गांव स्थित पैतृक घर पर पहुंची, लेकिन वह नहीं मिला। पूछताछ में पता चला कि 15 दिनों पहले वह वहां आया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही गायब हो गया। उधर मामले में नामजद उसकी मां भी घर पर नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed