{"_id":"659c5f2176b8092f220a6443","slug":"police-picked-up-three-people-from-handiya-in-connection-with-the-murder-allahabad-news-c-3-1-ald1019-295122-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: हत्या में पुलिस ने हंडिया से तीन लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: हत्या में पुलिस ने हंडिया से तीन लोगों को उठाया
Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट मार्ग पर स्थित फ्लाईओवर पर रविवार शाम फाइनेंस कंपनी के सीजर वीर बहादुर सिंह की हत्या में पुलिस ने सोमवार को हंडिया में छापा मारा। कसैयावर गांव से तीन लोगों को उठाया गया है। बताया जा रहा है कि इसमें मुख्य आरोपी भी शामिल है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बताया।
वाराणसी में एयरपोर्ट मार्ग स्थित फ्लाईओवर पर रविवार को फाइनेंस कंपनी के सीजर वीर बहादुर सिंह एक वाहन को रोका और उनसे कुछ पूछताछ की। गाड़ी में बैठे युवकों की उनसे कुछ कहासुनी हुई। इसके बाद युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर वीर बहादुर को गोली मार दी। इसके बाद वहां से फरार हो गए। वीर बहादुर की हत्या के बाद पुलिस को सीसीटीवी से कुछ जानकारी मिली। इसके बाद सोमवार को हंडिया के कसैयावर गांव में वाराणसी पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ छापामारा। वहां से तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस ने अभी इस मामले में कुछ भी बताने से इन्कार किया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया है। खुलासा बाद में किया जाएगा। संवाद