फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police personnel should treat Kanwariyas courteously: Police Commissioner

कांवड़ियों से सौम्य व्यवहार करें पुलिसकर्मी : पुलिस आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Police personnel should treat Kanwariyas courteously: Police Commissioner
नवनियुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में सभी डीसीपी, एसीपी और थाना प्रभारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न हो। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी कांवड़ियों से सौम्य व्यवहार करें और जरूरत पड़ने पर उनकी हरसंभव मदद करें।
विज्ञापन

कांवड़ मार्गों पर पर्याप्त साइन बोर्ड लगाए जाएं और डिवाइडर के बीच बने अवैध कट बंद किए जाएं। यात्रा मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किए जाएं। सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन और पब्लिक एड्रेस सिस्टम का भी इस्तेमाल हो। यात्रा के दौरान लाउडस्पीकर तय ध्वनि सीमा के भीतर ही बजाए जाएं।
विज्ञापन

गंगा और यमुना के घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। वहां फ्लोटिंग बैरियर और चेतावनी वाले साइन बोर्ड भी लगाए जाएं। पुलिस आयुक्त ने कांवड़ मार्ग पर बने शिविरों और विश्राम स्थलों का निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही भारी वाहनों को कांवड़ मार्ग पर आने से रोकने के लिए ट्रक एसोसिएशन के साथ समन्वय कर डायवर्जन प्वाइंट, पेट्रोल पंप और ढाबों पर रूट डायवर्जन के बोर्ड लगाने को कहा। बैठक में अपर पुलिस आयुक्त डॉ. अजय पाल शर्मा, अपर पुलिस आयुक्त विजय ढुल सहित सभी डीसीपी, एसीपी, थाना प्रभारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed