{"_id":"64d2a1087b117fdaa50cd055","slug":"police-personnel-got-health-benefits-in-rotarys-camp-allahabad-news-c-3-1-ald1037-195232-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: रोटरी के शिविर में पुलिस कर्मियों को मिला स्वास्थ्य लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: रोटरी के शिविर में पुलिस कर्मियों को मिला स्वास्थ्य लाभ
Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
रोटरी इलाहाबाद हेल्थ शील्ड के जरिये महिला पुलिसकर्मियों को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दे रहा है। डॉ.विक्रम मलिक ने महिला पुलिस कर्मियों का निशुल्क दंत निरीक्षण कर दवाएं भी दीं। बृहस्पतिवार को महिला पुलिसकर्मियों का नेत्र परीक्षण डॉ.राजीव व डॉ.कामिनी कुमार करेंगे। पुलिस कमिश्नर रमित शर्मा के नेतृत्व में यह कार्यक्रम 13 अगस्त तक चलेगा। अंतिम दिन महिला पुलिस कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण महिला रोग विशेषज्ञ डॉ.अभिलाषा चतुर्वेदी,डॉ.शशि मिश्रा करेंगी। इस मौके पर रोटरी इलाहाबाद क्लब के अध्यक्ष दिवाकर राय शर्मा, सचिव पंकज सिंह, प्रोजेक्ट के डायरेक्टर डॉ.अजय बरनवाल रहे।
विज्ञापन