फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police not foud the shooter

शूटर मिले न हथियार, हो गया खुलासा

Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 16 May 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
फूलपुर के शेखपुर में भाजपा सभासद पवन केसरी की हत्या के मामले का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। अफसरों का दावा है कि इस हत्याकांड की साजिश चार महीने पहले मारे गए प्रॉपर्टी डीलर शहजादे के भाई सिराज उर्फ सोनू ने रची। खास बात यह रही कि पुलिस खुलासा करने का दावा तो कर रही है लेकिन अब तक न ही शूटर पकड़े गए हैं और न ही हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए जा सके।

फूलपुर के शेखपुर तकिया गांव के पास भाजपा सभासद पवन केसरी(35) पुत्र राधेश्याम की आठ मई की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह लोचनगंज वार्ड के रहने वाले थे, साथ ही इसी वार्ड से भाजपा के सभासद भी थे। मामले में परिजनों ने पवन के दोस्त आरिफ पुत्र जियाउद्दीन और परवेज आलम पुत्र मो. जिलानी दोनों निवासी फूलपुर को नामजद किया था। साथ ही दो अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई थी। मंगलवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दावा किया कि इस हत्याकांड की साजिश चार महीने पहले मारे गए प्रॉपर्टी डीलर शहजादे के भाई सोनू उर्फ सिराज ने रची।
विज्ञापन


बताया कि विवेचना के दौरान मामले में सात और लोगों के नाम सामने आए। इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है जिनमें सोनू के अलावा, शानू उर्फ वकील पुत्र मो. अब्बास, परवेज आलम पुत्र मो. जिलानी, आरिफ पुत्र जियाउद्दीन, मुमताज पुत्र इजहार अहमद व धीरज शर्मा पुत्र मानिकचंद्र सभी निवासी फूलपुर शामिल हैं। इसके अलावा शूटर साजन उर्फ बाबर पुत्र मुमताज, राजू पुत्र कैसर और एक अन्य मनोज शोइरी पुत्र भोला अभी फरार हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों की गई हत्या
पुलिस ने हत्या की जो वजह बताई है, उसके मुताबिक गिरफ्तार सोनू को लगता था कि भाजपा सभासद पवन केसरी उसके भाई शहजादे के हत्यारोपी मनोज तिवारी को बचाने के लिए पैरवी कर रहा है। साथ ही शहजादे हत्याकांड की जांच सीबीसीआईडी से कराने के लिए प्रयास में जुटा था। अन्य आरोपियों के बाबत पुलिस का कहना है कि वह पवन के बढ़ते राजनीतिक रसूख को खत्म करना चाहते थे। इसके लिए एक महीने पहले सोनू के घर मीटिंग हुई, जिसमें पवन को मारने की योजना बनी।  


कैसे दिया वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, योजना के अनुसार आठ मई को आरिफ व मुमताज दावत के बहाने पवन को फूलपुर में ही दूबे ढाबा पर ले गए। खाना खाने के बाद आरिफ ने साजिश के तहत पवन को उसे घर तक छोड़ने के लिए कहा। स्कूटी आरिफ ही चलाकर ले जा रहा था। इसी दौरान शेखपुर में आरिफ के घर से कुछ दूर पहले अपाचे बाइक से आए साजन व राजू ने पवन को निशाना बनाकर फायर झोंका। हालांकि निशाना चूकने के कारण पवन बच गया और गोली कुछ दूर पर खड़ी महिला उर्मिला को लगी। इसके बाद आरोपियों ने आगे बढ़कर फिर एक के बाद एक चार फायर किए। इनमें से तीन गोलियां पवन को लगीं। इसके बाद दोनों शूटर फरार हो गए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed