{"_id":"6572888129321edca10ce0b5","slug":"police-may-soon-announce-reward-on-ashraf-s-wife-zainab-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: अशरफ की पत्नी भी होगी इनामिया, जल्द की जाएगी संस्तुति; कई मामलों में फरार घोषित है जैनब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: अशरफ की पत्नी भी होगी इनामिया, जल्द की जाएगी संस्तुति; कई मामलों में फरार घोषित है जैनब
Fri, 08 Dec 2023 08:37 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 08 Dec 2023 08:37 AM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अब पुलिस अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी में है। उमेश पाल हत्याकांड की पहली एफआईआर में जैनब का नाम नहीं था।
विज्ञापन
जैनब फातिमा और अशरफ। फाइल फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
अशरफ की पत्नी जैनब पर पुलिस जल्द ही इनाम की घोषणा कर सकती है। अधिकारियों ने इस बात पर मंथन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही इसकी संस्तुति की जाएगी। हाल ही में पुलिस को जैनब की तिजोरी से करोड़ों की वसूली की सैकड़ों पर्चियां मिली थीं। जांच में यह भी पता चला है कि अशरफ, जैनब और सद्दाम ने वसूली का अलग गिरोह बना लिया था। अशरफ के जेल जाने के बाद से जैनब ही यह वसूली गैंग संभाल रही थी।
विज्ञापन
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक की पत्नी शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम घोषित है। अब पुलिस अशरफ की पत्नी जैनब पर भी इनाम घोषित करने की तैयारी में है। उमेश पाल हत्याकांड की पहली एफआईआर में जैनब का नाम नहीं था लेकिन बाद में जांच के दौरान जैनब को साजिश में शामिल होने का दोषी पाया गया था। इसके बाद से वह फरार है।
विज्ञापन
हाल ही में जैनब और उसके मायके वालों पर वक्फ की जमीन हड़पने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने जब उसकी तिजोरी की तलाशी ली तो वसूली के एक गिरोह का खुलासा हुआ। अशरफ के जेल जाने के बाद इस वसूली गैंग की कमान जैनब के हाथ में थी। उसका भाई सद्दाम प्रदेश के कई जिलों से वसूली कर जैनब को रकम सौंपता था। जैनब बाकायदा इसकी एक पर्ची बनाती थी जिसपर लिखा होता था कि इतने रुपये उसे मिले। इस पर्ची पर जैनब के हस्ताक्षर भी होते। पुलिस को जैनब की तिजोरी से इस तरह की सैकड़ों पर्चियां मिली हैं, जिसमें करोड़ों रुपये मिलने का जिक्र है।
विज्ञापन
वसूली गैंग का खुलासा होने के बाद पुलिस अधिकारी भी हैरत में हैं। जैनब और उसके ससुराल वालों की नए सिरे से जांच कराई जा रही है। पुलिस को शक है कि अशरफ के जेल जाने के बाद जैनब की कुछ और लोगों ने मदद की है। इसमें कुछ सफेदपोश भी शामिल हो सकते हैं। जैनब की गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा होगा। पुलिस के काफी प्रयास के बाद भी जैनब अब तक पकड़ी नहीं जा सकी है। अब अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि जैनब पर भी इनाम घोषित किया जाएगा। जल्द ही अधिकारी इसकी संस्तुति करेंगे। इसके लिए मंथन शुरू हो गया है।