फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   police march in old city by bike

पुराने शहर में पुलिस ने बाइक से किया मार्च

Thu, 09 Apr 2020 12:39 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
police march in old city by bike
पुलिस बुधवार की शाम पुराने शहर में बाइक से निकली। बड़ी संख्या में पुलिस वाले बाइक से घूम-घूम कर लोगों को लॉकडाउन के बारे में आगाह करते रहे। इतना ही नहीं पुराने शहर की गलियों में भी भारी संख्या में फोर्स पहुंची और बेवजह घूमने वालों को हिदायत दी। बहुत जरूरी चीजों को छोड़कर बाकी दुकानों को भी बंद करा दिया गया।
विज्ञापन

एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि देखा जा रहा था कि लोग शाम को बड़ी संख्या में घरों से निकलकर बाहर खरीदारी कर रहे थे या तफरी कर रहे थे। इसे रोकने के लिए बुधवार को चीता मोबाइल पीआरवी की टीमें और थानों की फोर्स ने अनाउंसमेंट के साथ-साथ गलियों में घूम कर लॉकडाउन को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए लोगों से मुलाकात की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। बेवजह घूम रहे तमाम लड़कों को पकड़ा गया, उन्हें हिदायत दी गई कि अगली बार पकड़ा गया तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुराने शहर में बाइक से मार्च भी किया गया। अटाला, मिनहाजपुर, शाहगंज, दायरा शाह अजमल नूरउल्ला रोड, बक्शी बाजार, दरियाबाद, मीरापुर, मुट्ठीगंज, कीडगंज, रामबाग, बहादुरगंज, चौक अतरसुइया, खुल्दाबाद आदि इलाकों में गलियों में भी फोर्स बड़ी संख्या में गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed