{"_id":"5ecd732c8ebc3e903f6c396c","slug":"police-halakan-on-the-information-of-firing-city-desk-news-ald2768413181","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग की सूचना पर पुलिस हलकान
विज्ञापन
कटरा बाजार में मंगलवार रात फायरिंग की सूचना पर पुलिस घंटों हलाकान रही। रात नौ बजे के करीब किसी ने सूचना दी कि कटरा में काली मंदिर के पास स्थित गली में एक युवक को गोली मार दी गई है। पुलिस पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो वह भी कुछ बता नहीं सके। सूचना देने वाले शख्स ने बताया कि उसने गोली चलने की आवाज आने के बाद मोहल्ले के ही युवक को जाते देखा था। पुलिस युवक के घर पहुंची तो उसकी मां व बहन ने बताया कि वह सुबह ही कहीं गया है। फिलहाल देर रात तक इस मामले में कुछ पता नहीं चल सका था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि मौके पर जांच पड़ताल की गई लेकिन फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं हो सकी।
महिला की चेन छीनकर भागे बदमाश
कर्नलगंज के मम्फोर्डगंज में रहने वाली महिला का चेन छीनकर बदमाश भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, पति एमसी मिश्रा निवासी जहरूल हसन मार्ग ने तहरीर देकर बताया कि सुबह आयुषी हॉस्पिटल के पास बदमाश ने वारदात की। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही हैैै।