फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police found the car in the Rs 50 lakh

पुलिस को कार में मिले 50 लाख रुपये

Fri, 20 Jan 2017 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
Police found the car in the Rs 50 lakh
करोड़ो रुपए का आया चंदा
विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुरुवार शाम यमुनापार के बारा इलाके में चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार में 50 लाख रुपये नगद मिले। नगदी में ज्यादातर दो हजार रुपये के नए नोट थे। कार सवार तीन लोगों में एक ने खुद को एसबीआई शंकरगढ़ शाखा बैंक का लिपिक बताया। रकम भी बैंक का बता रहा है, लेकिन वह कागजात नहीं दिखा सका। शक होने पर पुलिस ने बरामद कब्जे में ले ली। देरशाम खबर पाकर आयकर टीम भी बारा थाने पहुंची। नगदी वास्तव में बैंक की है या नहीं इसकी गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


बारा में गुरुवार शाम एसडीएम राजकुमार द्विवेदी, सीओ बारा डॉ. केजी सिंह, फ्लाइंग एस्कार्ट के कार्यकारी मजिस्ट्रेट रामदयाल राम के नेतृत्व में चेकिंग चल रही थी। इसी दौरान शहर की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई। कार में चालक समेत तीन लोग थे। तलाशी में कार की डिक्की से 50 लाख रुपये मिले। कार सवार एक युवक ने बताया कि वह एसबीआई शंकरगढ़ शाखा का लिपिक अक्षय सचान है। वह जानसेनगंज एसबीआई शाखा से बैंक की रकम लेकर आ रहा था। पुलिस ने निजी कार से रकम ले जाने के बाबत पूछा और नगदी से संबंधित कागजात मांगे।
विज्ञापन


कागजात से संतुष्ट न होने पर पुलिस नगदी लेकर थाने चली गई। बैंक मैनेजर को थाने बुलाया गया। खबर पाकर आयकर की टीम भी थाने पहुंच गई। सीओ बारा कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि बैंक कर्मचारी निजी कार में रकम लेकर जा रहा था। पूरे कागजात न दिखा पाने के चलते बरामद नगदी को कब्जे में लिया गया है। आयकर टीम रकम की गहराई से छानबीन कर रही है। रकम बैंक की होगी तो वापस कर दिया जाएगा, वरना सीज कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed