फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police confiscated the house of former block chief mafia Dilip Mishra, action taken under the Gangster Act.

Prayagraj : पूर्व ब्लॉक प्रमुख माफिया दिलीप मिश्रा का मकान पुलिस ने किया कुर्क, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

Sat, 23 May 2026 04:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 May 2026 04:59 PM IST
सार

माफिया दिलीप मिश्रा के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नैनी स्थित उसके मकान को कुर्क दिया।

विज्ञापन
Police confiscated the house of former block chief mafia Dilip Mishra, action taken under the Gangster Act.
नैनी में माफिया दिलीप मिश्रा के मकान को कुर्क करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया दिलीप मिश्रा के खिलाफ शनिवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में नैनी स्थित उसके मकान को कुर्क दिया। भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे अधिकारियों ने नैनी के दाउद नगर में मुनादी कराने के पर उसके मकान को सील कर दिया और वहां पर प्रशासन का बोर्ड लगा दिया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही।

विज्ञापन


माफिया दिलीप मिश्रा चाका के ब्लाक प्रमुख रह चुका है। साथ ही उसकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य भी थी। दिलीप का नाम कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के ऊपर हुए जानलेवा हमले में भी सामने आया था। इसके अलावा जिले के चर्चित डॉ. बंसल हत्याकांड में भी दिलीप मिश्रा को आरोपी बनाया गया था। नैनी के दाउदनगर में स्थित दिलीप मिश्रा के मकान को पुलिस कमिश्नर के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया है। पुलिस के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा के खिलाफ कई मुकदमे पंजीकृत हैं। वह फिलहाल फतेहगढ़ जेल में बंद है। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed