फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police class: Advice given to students, do not hide the mistake, share

छात्रों को दी सलाह,गलती छिपाएं नहीं, साझा करें

Fri, 26 Apr 2019 12:59 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 26 Apr 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Police class: Advice given to students, do not hide the mistake, share
police, class - फोटो : amar ujala

महर्षि विद्या मंदिर कालिंदीपुरम के छात्र-छात्राओं केलिए बृहस्पतिवार का दिन कुछ खास रहा। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ‘पुलिस की पाठशाला’ में पुलिस अधिकारी धूमनगंज संदीप मिश्र शिक्षक, अभिभावक के साथ मार्गदर्शक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने छात्रों से कहा कि बिना 18 वर्ष की आयु पूरी किए मोटर साइकिल न चलाएं, उन्होंने 18 वर्ष से पहले बाइक नहीं चलाने के वैज्ञानिक कारण भी छात्रों को समझाए। बच्चों को सलाह दी कि किसी भी हालत में अपने परिवार के लोगों को बिना हेलमेट घर से बाहर न निकलने दें। बच्चों से कहा कि वह अपने परिवार के बड़ों को उनके जन्मदिन पर हेलमेट उपहार में दें।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारी संदीप मिश्र ने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया के खतरे से आगाह करते हुए कहा कि किसी भी हालत में अजनवी से सोशल मीडिया पर अपनी बात साझा न करें। उन्होंने बच्चों से कहा कि अपने अभिभावकों को सलाह दें कि वह अपने बच्चों के बारे में कोई भी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, उनका कहना था कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी गलत लोगों के हाथ लग सकती है। इस जानकारी उपयोग कर अपराधिक प्रवृत्ति के लोग उनके साथ कुछ गलत कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को सलाह दी कि वह अनजाने में भी ऐसी गलती न करें कि उन्हें जीवन भर पछताना पड़े, आपसे कोई गलती हो भी जाती है तो उसे छिपाएं नहीं बल्कि उसे अपने अभिभावक से साझा करें।
विज्ञापन


पुलिस आपकी मदद के लिए, डरें नहीं
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में  महर्षि विद्या मंदिर कालिंदीपुरम के छात्रों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। मुख्य वक्ता ने कहा कि यदि किसी बात को अपने अभिभावक से साझा करने आपको हिचक हो रही है तो इसकी जानकारी अपने प्रधानाचार्य अथवा सबसे विश्वसनीय शिक्षक को दे सकते हैं। अतिथि का स्वागत प्रधानाचार्या डॉ. वंदना सक्सेना ने किया, संचालन विभा पांडेय ने एवं संयोजन प्रशासनिक अधिकारी विवेक श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक राघवेंद्र त्रिपाठी, जंबावती द्विवेदी, अनीता सक्सेना, कल्पना, रश्मि सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं की भागीदारी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed