फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Police caught the person who got enrolled in GHS by pretending to be a fake IB officer, used to charge lakhs o

Prayagraj : फर्जी आईबी अफसर बनकर जीएचएस में दाखिला कराने वाले शख्स को पुलिस ने दबोचा, वसूलता था लाखों रुपये

Sat, 07 Sep 2024 12:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) की प्रिंसिपल ने थाने में दिए तहरीर में कहा है कि आकाश त्रिपाठी खुद को आईबी अफसर बताकर विद्यालय के स्टाफ को दबाव में लेकर मनमाफिक दाखिला कराता है। प्रिंसिपल पर भी दबाव बनाने का प्रयास करता है। पहले भी वह कई दाखिले करा चुका है। उसके बारे में जब अधिकारियों से पता किया गया तो जानकारी मिली की आकाश त्रिपाठी नाम का कोई भी अधिकारी आईबी डिपार्टमेंट में नहीं है। 

विज्ञापन
Police caught the person who got enrolled in GHS by pretending to be a fake IB officer, used to charge lakhs o
आकाश त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आईबी अफसर बनकर शहर के प्रतिष्ठित स्कूल गर्ल्स हाईस्कूल (जीएचएस) में एडमिशन कराने वाले शख्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस पुलिस ने यह गिरफ्तारी प्रिंसिपल के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने के बाद की है। प्रिंसिपल ने पुलिस से शिकायत की थी कि आकाश त्रिपाठी नामक एक युवक स्कूल में बच्चों का एडमिशन कराने के नाम पर अभिभावकों से एक से डेढ़ लाख रुपये की वसूली करता है।

विज्ञापन


वह खुद को आईबी अफसर बताकर विद्यालय के स्टाफ को दबाव में लेकर मनमाफिक दाखिला कराता है। उसके बारे में जब अधिकारियों से पता किया गया तो जानकारी मिली की आकाश त्रिपाठी नाम का कोई भी अधिकारी आईबी डिपार्टमेंट में नहीं है। पुलिस ने शिवकुटी थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी कॉलोनी में रहने वाले आकाश को धर दबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि वह पहले जीएचएस और फिर बीएचएस में बतौर कर्मचारी कार्य कर चुका है। उस समय दूसरे प्रिंसिपल थे। 

विज्ञापन

फर्जी तरीके से फंसाने का आरोप

आकाश त्रिपाठी की मानें तो जीएचएस और बीएचएस में बतौर कर्मचारी कार्य कर चुका है। उसने कुछ दिन पहले उसन एडगर दान के खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने का मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी थी। इसके बाद उसे फर्जी तरीके से फंसाने के लिए मनगढ़ंत तरीके से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed